यूपी एनकाउंटर: 'पुलिस मेरे पति को घर से उठाकर ले गई, रात के अंधेरे में गोली मार दी'
Kanpur News, (कानपुर)। यूपी के कानपुर में पुलिस का एक और एनकाउंटर सवालों के घेरे में आ गया है। सोमवार तड़के सीसामऊ इलाके में पुलिस ने अमरदीप उर्फ माईकल थापा को सशस्त्र मुठभेड़ में गोली मारने के बाद गिरफ्तार किया है। माईकल थापा पर 16 अपराधिक मुकदमे कायम हैं। उधर रविवार को हुए शोएब के कथित फर्जी एनकाउंटर की तरह आज भी बदमाश माईकल की पत्नी ने आरोप लगाया है कि पुलिस उसके पति को घर से उठाकर ले गई थी और रात के अंधेरे में गोली मार दी।

पुलिस एनकाउंटर में गोली खाए इस बदमाश को इलाज के लिए एलएलआर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन करके उसके पैर में लगी पुलिस की गोली निकाल दी है। इस गोली पर पेंच फॅस गया है। पुलिस का दावा है कि सोमवार सुबह 4 बजे उनकी पेट्रोलिंग टीम गश्त पर थी। तभी बाईक पर दो संदिग्ध लोग दिखाई पड़े, उन्हें रोका गया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू की दी। पुलिस ने जवाबी फायर किया तो एक बदमाश भाग गया लेकिन दूसरा गोली खाकर गिर पड़ा।

गौर किया जाए तो पुलिस इस कहानी में कई पेंच भी है। पहला कि सीसामऊ थाने की पुलिस से बदमाशों से मुठभेड़ अचानक होती है तो बजरिया थाने की पुलिस वहां कैसे पहुंच जाती है? दूसरा कि सीसामउ सर्किल के डिप्टी एसपी जनार्दन दुबे सोमवार को अवकाश पर थे और उनका चार्ज स्वरूप नगर सर्किल के डिप्टी एसपी के पास है, तो ऐसी क्या वजह रही कि उनका ऑफिशियल बयान मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड करके पुलिस के मीडिया व्हाट्सऐप ग्रुप पर जारी किया गया? वैकल्पिक चार्ज संभालने वाले डिप्टी एसपी मीडिया के सवालों का जवाब देने के लिए सामने क्यों नहीं आए?उधर पकड़ा गया बदमाश अमरदीप उर्फ माईकल थापा और उसके परिवारवाले भी पुलिस एनकाउंटर पर उंगली उठा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications