1000 टन सोने की खोज में 'पिपली लाइव' बन गया डौंडिया खेड़ा

डौंडिया खेड़ा गांव में पुरातत्व विभाग की 12 लोगों की टीम खुदाई में जुट गई है। अभी इस खुदाई में एक महीने का वक्त लगने वाला है। खुदाई के मद्देनजर किले से तीन किलोमीटर तक बैरिकेटिंग की गई है। लोगों का आना-जाना बंद कर दिया गया है। फिर भी खजाने को देखने के लिए लोगों के यहां जुटने का सिलसिला जारी है।
इतना ही नहीं लोगों के आवाजाही को देखते हुए यहां दुकानें खोल दी गई है। मौके पर सेना तैनात करने की मांग की गई है ताकि खजाना मिलने की सूरत में लूटपाट न हो, याचिका मंजूर हो गई है।
खजाने की बात सुनते ही डौंडिया खेड़ा में आसपास के लोगों का हुजूम लगा है, देशी-विदेशी मीडिया भी पहुंच चुका है। इलाके में धारा-144 लगा दी गई है। लेकिन आसपास जमा सैकड़ों लोगों की भीड़ हटाने की कवायद होती दिखती नहीं है। हालात देखकर लगा रहा है कि खजाने की खोज ने ुन्नाव के इस चोटे से गांव डौडिया खेड़ा को पिपली लाइव बना दिया है।












Click it and Unblock the Notifications