छात्रा को नशीला पदार्थ खिलाकर मौलाना ने किया रेप, अश्लील वीडियो बनाकर महीनों लूटता रहा अस्मत
उत्तर प्रदेश के कानपुर में छात्रा को ब्लैकमेल कर कई बार रेप करने वाले मौलाना को पुलिस ने धर दबोचा है। मौलाना ने छात्रा को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया था। इसके बाद अश्लील वीडियो बनाकर लगभग डेढ़ साल से युवती को ब्लैकमेल कर रहा था। आए दिन की मौलाना की हरकतों से तंग आकर पीड़िता और उसके परिजनों ने सोमवार को पुलिस के पास पहुंच कर शिकायत दर्ज करवाई।
नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म
बता दें कि कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र के नारामऊ इलाके में मौलाना कारी मोहम्मद अपने घर में ही मदरसा चलाता है। यहां पढ़ने वाली एक पूर्व छात्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि 2018 में उसने मदरसा छोड़ दिया था। लेकिन मौलाना उसे मदरसे में काम करने के बहाने से बुलाता था और उसके साथ अश्लीलता करता था। वहीं 22 जनवरी 2022 को मौलाना ने युवती को घर में खाना बनाने के लिए बुलाया और धोखे से नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी, कई बार रेप
पीड़िता ने बताया कि रेप के दौरान मौलाना ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। फिर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मौलाना ने युवती का अलग-अलग दिनों में कई बार रेप किया। 17 मई 2023 को भी मौलाना ने घर बुलाकर युवती का रेप किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। जिसके बाद मौलाना की दरिंदगी से परेशान होकर छात्रा ने परिजनों को आपबीती बताई।

झाड़-फूंक भी करता है मौलाना, देता था परिवार को मारने की धमकी
इसके बाद परिजनों ने सोमवार को मौलाना के खिलाफ बिठूर थाने में रेप की एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया कि मौलाना तंत्र-मंत्र भी करता है। उसने पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी थी। छात्रा इससे और सहम गई थी। लेकिन मौलाना की हरकतें बढ़ती जा रही थीं। इसलिए पुलिस से मदद मांगी गई।

मौलाना ने जुर्म कबूल किया
वहीं पुलिस का कहना है कि मदरसे के मौलाना मोहम्मद कारी ने पूछताछ में छात्रा के साथ रेप कुबूल किया है। जांच के दौरान मौलाना पर लगाए गए आरोप सही पाए गए हैं। मौलाना के खिलाफ सोमवार रात को एफआईआर दर्ज की गई थी। मंगलवार को दबिश देकर एक रिश्तेदार के घर से मौलाना को अरेस्ट कर लिया गया है। कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications