पत्नी की मौत के बाद डिप्रेशन में आया शख्स, बेटे को फांसी पर लटकाने के बाद की आत्महत्या

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक शख्स ने अपने बेटे को फांसी पर लटका दिया। इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि शख्स की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। इसी वजह से वह डिप्रेशन में रहने लगा था। गुरुवार को बाप-बेटे के शव घर में फांसी से लटके मिले। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

man hanged himself after killed son in kanpur

दो महीने पहले हुई थी पत्नी की मौत

मामला हरबंस मोहाल थाना क्षेत्र के रहने वाले हेमंत कनोडिया की पत्नी का दो महीने पहले देहांत हो गया था। पत्नी की मौत के बाद हेमंत डिप्रेशन में रहने लगे थे। इसी डिप्रेशन के चलते हेमंत ने अपने आठ साल के बेटे अनय को पहले फांसी के फंदे पर लटका दिया और उसके बाद खुद भी फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। हेमंत के भाई प्रभात कनोडिया ने बताया कि होली के पहले हेमंत की पत्नी की मौत हो गई थी, जिसके बाद से वे डिप्रेशन में रहने लगे थे। इनको डिप्रेशन से बाहर निकालने के लिए काम करने को कहा गया, लेकिन लॉकडाउन लग गया जिससे ये घर पर ही रह गए। प्रभात ने बताया कि कल से हेमंत का फोन बंद था। गुरुवार सुबह जब वह घर पहुंचे तब जानकारी मिली कि उन्होंने फांसी लगा ली है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

सुसाइड की सूचना पर हरबंस मोहाल की पुलिस व सीओ मौके पर पहुंचे और लोगों से पूछताछ की। सीओ श्वेता यादव ने बताया कि गडरिया मोहाल से सुसाइड की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की सत्यता जानने के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट को बुलाया गया है। सीओ का कहना है कि इनकी पत्नी की मौत होने के बाद डिप्रेशन की वजह से फांसी लगाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+