महिला ने वीडियो जारी कर बयां किया दर्द, बोली-देवर ' छपाक ' की कहानी को दोहराने की देता है धमकी

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले का एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें एक मुस्लिम महिला अपनी दर्द की दास्तां बयां कर रही है। दरअसल, मामला यह है कि एक महिला को तीन तलाक देने के बाद उसका पति तो सऊदी अरब भाग गया, लेकिन देवर अपने दोस्तों संग लगातार उसका पीछा कर रहा है। महिला का आरोप है कि देवर ने मायके में आकर धमकी दी है कि मुकदमा वापस नहीं लिया, तो 'छपाक' फिल्म वाली कहानी दोहरा दी जाएगी।

kanpur woman did complain against her brother in law from video

सुजातगंज की एक महिला की शादी साल 2019 को जुलाई महीने में बाबूपुरवा निवासी नूरजादे से हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही पति और उसके घरवाले पांच लाख रुपये मांगने लगे। मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित किया जाने लगा। इसी बीच पति ने तीन तलाक दे दिया।

महिला ने एक महीने पहले बाबूपुरवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद नूरजादे सउदी अरब भाग गया ,तब मुकदमा वापस करने के लिए देवर फैसल ने मायके में आकर धमकी देना शुरू कर दिया। दो दिन पहले फैसल अपने 3-4 दोस्तों के साथ आया और मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बनाने लगा। इनकार करने पर एसिड की बोतल दिखाई और इशारा करके बोला कि छपाक पार्ट-2 बना दूंगा।

इस घटना के बाद से पीड़िता इतनी सहमी है कि किसी से मिलना नहीं चाहती है ,न ही मीडिया के सामने आ पा रही है। पीड़िता ने अपनी दुख भरी दास्तां एक वीडियो बना कर शेयर की है । इसके बाद अब पुलिस का कहना है कि उन्हें देवर की धमकी प्रकरण की जानकारी पीड़िता द्वारा नहीं प्राप्त हुई है। अब सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त जानकारी पर कारर्वाई करेंगे।

यह भी पढ़ेंः कानपुरः लगातार दो दिन से हो रही बारिश के कारण कच्ची दीवार गिरी, 3 बच्चों की मौत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+