कानपुरः लगातार दो दिन से हो रही बारिश के कारण कच्ची दीवार गिरी, 3 बच्चों की मौत

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई हैं, जहां लगातार दो दिन से हो रही बारिश के कारण कच्ची दीवार ढह गई, जिससे तीन बच्चे मलबे में दब गए और उनकी मौत हो गई। यह घटना चौबेपुर थाना क्षेत्र के किशुनपुर गांव की है। चार बच्चे दीवार के पास खेल रहे थे तभी दीवार ढह गई और चारों बच्चे दब गए।

uttar pradesh kanpur three children died due to wall collapsed

ग्रामीणों को जैसे ही दीवार ढहने की खबर मिली तो सभी आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। लोगों ने मलबा हटा कर देखा तो तीनों बच्चों की मौत हो गई थी। जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना से मृतक बच्चों के परिवार में कोहराम मच गया। वहीं एक ही गांव से तीन बच्चों की मौत होने पर गांव में मातम पसर गया। मृतक बच्चों में दो बच्चे सगे भाई थे। एसएसपी ने भी घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना में तीन बच्चों की मौत हुई है ।

मृतक बच्चों की पहचान विवेक, टिंकू और एकता ने दम तोड़ दिया। नहीं गोपी घायल हो गया । इसके अलावा सजेती थाना क्षेत्र के ड़ोहरु गांव में भी कच्ची दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई। गांव के निवासी रज्जन की पत्नी गुड्डो शुक्रवार की सुबह तुलसी के पौधे की पूजा कर रही थी। तभी दो दिन से हो रही बारिश के कारण बगल की कच्ची दीवार गिर महिला के ऊपर ढह गई। गंभीर रूप से घायल महिला ने अस्पताल जाते वक्त दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ेंः कानपुर: मेडिकल छात्रा ने प्रोफेसर पर लगाया यौन शोषण का आरोप, मचा हड़कंप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+