प्रेम-प्रसंग में पति को छोड़ मायके आई, फिर प्रेमी के साथ उसी गांव में लौटी, प्रेमी ने लोहे की रॉड से पीटा

कानपुर। प्यार में पागल एक युवक ने शादीशुदा महिला और उसके बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया। युवक ने दोनों को लोहे की रॉड मारी। महिला की चीख-चिल्लाहट से शोर होने पर वह वहां से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल माँ-बेटे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। संवाददाता के अनुसार, घाटमपुर थाना क्षेत्र के रामसारी गांव के रहने वाले रणविजय नाम के युवक का उसी गांव के रहने वाले राघवेंद्र की पत्नी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। राघवेंद्र को जब इसकी जानकारी हुई तो पति-पत्नी में कहासुनी होने लगी।

Kanpur: woman and her son brutally beaten by her lover

जिसके चलते वह महिला तीन साल पहले अपनी ससुराल से बेटे के साथ मायके आ गयी। उसके बाद रणविजय उसे अपने साथ कानपुर ले आया और अपने परिचित के घर रहने लगा। मंगलवार को जब वह अपने मायके जाने की जिद करने लगी तो रणविजय से उसका झगड़ा होने लगा। वह अपने मायके जाने की बात पर अड़ी रही तो वहीं रणविजय ने गुस्से में लोहे की रॉड से पीटा। रणविजय ने उसके बेटे के सिर पर भी ताबड़तोड़ वार किए।

Kanpur: woman and her son brutally beaten by her lover

मां-बेटे दोनों घायल हो गए। उनके शोर मचाने पर रणविजय मौके से भाग निकला। जिसके बाद सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस घटनास्थल पहुंची। जहां पुलिस ने घायल माँ-बेटे को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। सीओ कोतवाली राजेश पांडेय ने बताया कि महिला रामसारी घाटमपुर की रहने वाली है। पूछताछ करने पर जानकारी हुई है कि वह अपने पति से अलग होकर रणविजय नामक व्यक्ति के साथ कोतवाली क्षेत्र के पास बने ट्यूबेल आपरेटर के कमरे पर रह रही थी। बीते रोज किसी बात पर रणविजय से ही उसका झगड़ा हो गया। रणविजय ने महिला और उसके बेटे को लोहे की रॉड मारी। जिससे दोनों घायल हो गये। इस मामले में अभी शिकायत नहीं मिली है, मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+