Kanpur: दुखद! 4 बच्चों की अमृत सरोवर में डूबकर हुई दर्दनाक मौत, स्कूल की छुट्टी के बाद गए थे नहाने
स्कूल की छुट्टी के बाद 4 बच्चे अमृत सरोवर में नहाने के लिए गए थे, मगर चारों बच्चे एक एक कर गहरे पानी में चले गए। जिस वजह से उनकी डूबने से मौत हो गई। बाहर बैठे एक बच्चे के शोर मचाने पर घटना का पता चला।

उत्तर प्रदेश के कानपुर में शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। अमृत सरोवर में नहा रहे चार बच्चों की डूबकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चरों बच्चे स्कूल से छुट्टी होने के बाद अमृत सरोवर के किनारे पहुंच गए और कपडे उतार कर नहाने लगे। इसी दौरान एक-एक कर चारों बच्चे डूब गए। बाहर बैठे एक बच्चे ने जब शोर मचाया तब घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से चारों को गंभीर हालत में बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया।

स्कूल की छुट्टी के बाद पहुंचे थे अमृत सरोवर
जानकारी अनुसार चरों बच्चे कानपुर नगर के नवल स्थित एसडी मेमोरियल इंटर कॉलेज में पढ़ते थे। शनिवार दोपहर स्कूल से छुट्टी होने के बाद मर्ज हाल निवासी सरोज कुमार का 15 वर्षीय बेटा सक्षम, प्रेम नारायण सविता का 13 वर्षीय बेटा अभय, कल्लू अवस्थी का 10 वर्षीय बेटा दिव्यांशु व उमेश कठेरिया का 12 वर्षीय बेटा कृष्णा तहसील परिसर स्थित अमृत सरोवर में नहाने के लिए गए थे। सभी बच्चे स्कूल साइकिल से आये थे।

Recommended Video

चरों बच्चों की डूबकर मौत
चारों बच्चे कपड़े उतार कर तालाब में नहाने लगे और एक-एक कर डूब गए। इसी दौरान बाहर बैठे एक बच्चे ने जब शोर मचाया तब लोगों को इस घटना की जानकारी हुई। ग्रामीणों ने पुलिस के साथ मिलकर खोजबीन की और लगभग आधे घंटे के बाद गंभीर हालत में चारों को बाहर निकाला जा सका। नरवल पीएससी में प्राथमिक उपचार के बाद रामादेवी स्थित काशीराम ट्रामा सेंटर भेजा गया। जहां चारों को मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी विशाल व पुलिस कमिश्नर वीपी जोगदंड भी मौके पर पहुंचे।












Click it and Unblock the Notifications