ZIka virus: कानपुर में जीका वायरस के 10 नए केस, मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 89
कानपुर, 07 नवंबर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में जीका वायरस का संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, जीका वायरस के 10 नए मरीज मिलने के बाद अब मरीजों की संख्या 89 हो गई है। डीएम विशाख जी अय्यर ने बताया कि अब तक कुल 89 केस सामने आए हैं। संक्रमण से ग्रस्त लोगों के स्वास्थ्य पर नजर रखने के लिए कोविड के दौर में इस्तेमाल किए गए कंट्रोल रूम से जीका रोगियों पर नजर रखी जा रही है। सुबह-शाम फोन पर मरीजों की सेहत की जानकारी ली जा रही है।
Recommended Video

अक्टूबर में आया था कानपुर में पहला केस
कानपुर में अक्टूबर में जीका वायरस का पहला मामला सामने आया था, जिसके बाद से संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है। रविवार को कानपुर के चकेरी इलाके में जीका वायरस के 10 नए केस सामने आए, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। शहर में अब संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 89 पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम इलाके में सैनिटाइजेशन और फॉगिंग कर रही हैं।
मच्छरों को पकड़ने के लिए बनाई गई 6 सदस्यीय कमेटी
डीएम विशाख जी. अय्यर ने ने बताया इस संक्रमण की रोकथाम के लिए और खासकर इन मच्छरों को पकड़ने के लिए 6 सदस्य कमेटी बनाई गई है। उन्होंने बताया कि जीका वायरस संक्रमण का पहला मामला 23 अक्टूबर को भारतीय वायुसेना के एक अधिकारी में पाया गया था, तब से अब तक यह संख्या बढ़कर 89 हो गई है। बता दें, जीका का प्रकोप कानपुर से सटे कन्नौज में भी पहुंच गया है। यहां भी जीका का पहला मामला सामने आया है। यहां 45 साल के व्यक्ति में जीका वायरस की पुष्टि हुई है। जानकारी के मुताबिक, संक्रमित व्यक्ति कानपुर के शिवराजपुर स्थित कासामऊ गांव में रुका था, जिसका नाम दशरथ बताया जा रहा है। दशरथ को घर वापस लौटने पर फीवर आया, जांच कराई गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई।












Click it and Unblock the Notifications