कानपुर एनकांउटर: उन्नाव टोल प्लाजा पर विकास दुबे के पोस्टर चस्पा, राहगीरों को फोटो दिखाकर तलाश में जुटी पुलिस

कानपुर। कानपुर में एक सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का जिम्मेदार​ हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। मुठभेड़ को करीब 72 घंटे बीत चुके हैं। 40 थानों की पुलिस और एसटीएफ की टीमें पूरे प्रदेश में दबिश डाल रही हैं, लेकिन अभी तक सफलता हाथ नहीं लगी। ऐसे में अब इनामी बदमाश विकास दुबे के पोस्टर चस्पा किए जा रहे हैं। उन्नाव टोल प्लाजा पर भी विकास की फोटो लगे पोस्टर लगाए गए हैं। पुलिस राहगीरों को भी विकास की फोटो दिखाकर तलाश में जुटी है।

kanpur police put Photos of history sheeter Vikas Dubey at Unnao toll plaza

वारदात के तीन दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है विकास

आठ पुलिसकर्मियों की मौत का जिम्मेदार विकास दुबे वारदात के तीन दिन बाद भी पकड़ में नहीं आया है। राजनीतिक शरण मिली होने के शक में पुलिस विकास के राजनीतिक आकाओं पर भी नज़र रखे है। कानपुर की सीमाओं, उन्‍नाव टोल प्लाजा सहित कई जगह विकास दुबे के पोस्टर चस्पा किए गए हैं। चंबल के बीहड़ों में भी पुलिस विकास की तलाश कर रही है। विकास पर एक लाख रुपए कर इनाम है। पुलिस विकास दुबे की प्रॉपर्टी और बैंक अकाउंट सीज करने के साथ ही उसके करीबियों से भी पूछताछ कर रही है।

Recommended Video

    Kanpur Encounter: शहीद DSP ने कई बार की थी सस्पेंड SHO की शिकायत, चिट्ठी से खुलासा | वनइंडिया हिंदी

    विकास दुबे ने ही पुलिसवालों पर चलाई थी गोलियां

    बता दें, रविवार को विकास दुबे का करीबी दयाशंकर अग्निहोत्री मुठभेड़ में पकड़ा गया था। दयाशंकर ने कबूल किया था कि विकास दुबे ने ही पुलिसवालों पर गोली चलाई थी। दयाशंकर ने बताया था कि रेड की खबर विकास को थाने से पता चली थी, जिसके बाद विकास ने 25-30 लोगों को बुलाया था, सभी के पास हथियार थे। इन लोगों ने ही पुलिस की टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें सीओ बिल्ल्हौर देवेंद्र कुमार मिश्रा समेत आठ पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी, जबकि छह अन्य घायल हो गए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+