कानपुर: मूकबधिर युवती को अगवा कर किया था रेप, पुलिस ने किया एनकाउंटर

कानपुर। 10 दिसंबर की रात मूकबधिर युवती को अगवा कर रेप करने वाले आरोपी से गुरुवार की देर रात पुलिस की मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हई मुठभेड़ में रेप आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद आरोपी को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पातल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध असलहा, कारतूस और बाइक बरामद बरामद की।

अगवा कर ले गया था आरोपी

अगवा कर ले गया था आरोपी

कानपुर जिले के बिठूर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय मूक बधिर युवती परिवार में माता-पिता और बहन के साथ रहती है। मंगलवार की रात परिवार के सभी लोग घर पर खाना खा रहे थे। आरोप है कि चौबेपुर के गांव रायगोपालपुर निवासी संजय चुपके से उनके घर में घुस आया और धमकाते हुए मूक बधिर युवती को घर से बाहर ले गया। मां और पिता खाना खाकर घर के बाहर निकले तो युवती को चारपाई पर न देखकर सन्न रह गए।

10 दिसंबर को दिया था घटना को अंजाम

10 दिसंबर को दिया था घटना को अंजाम

इसपर घंटों तलाश के बाद घर का पालतू कुत्ता अचानक पयार के ढेर में हल चल देख भौंकने लगा। जिसके बाद आरोपी मौके से भागने लगा, तभी ग्रामीणों और पीड़िता के परिवार वालों ने उसे पकड़ लिया। पास में अस्त व्यस्त अवस्था में मिली युवती को देख परिवार वाले सन्न रह गए। लोगों ने आरोपित को पकड़ कर बिजली के पोल से बांधकर जमकर पीटा। पीड़िता की बहन ने 112 पर सूचना दी। पुलिस के आने पर आरोपित युवक चकमा देकर फरार हो गया था।

पुलिस गश्त के दौरान हुई मुठभेड़

पुलिस गश्त के दौरान हुई मुठभेड़

बिठूर पुलिस का दावा है कि वह रात में 2:30 बजे गश्त कर रही थी। तभी मोटरसाइकिल से एक संदिग्ध युवक आता हुआ दिखाई दिया। वह पुलिस को देखकर बाइक घुमाकर भागने लगा। पीछा करने पर उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। बाद में पुलिस ने फायरिंग की तो गोली उसके पैर में लगी। घायल की पहचान संजय गौतम के रूप में हुई। जिसने दो दिन पहले ही युवती के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस का दावा है कि संजय छिपने के लिए उन्नाव जा रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+