बीवी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर दोस्त की कर दी हत्या, फ्रिज में छुपाया था शव

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में 5 जून को हुई मीट व्यापारी प्रेम कुमार की हत्या का पुलिस ने बेहद ही चौंकाने वाला खुलासा किया है। घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि एक शख्य ने अपनी पत्नी को अपने जिगरी दोस्त के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। जिसके बाद उसने अपनी पत्नी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी और शव को एक दिन अपने घर पर छिपाकर रखा था। पुलिस ने बताया कि अगले दिन शव को दोनों ने मिलकर ठिकाने लगा दिया था। पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

क्या है मामला

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार, कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र स्थित वनपुरवा में 5 मई की सुबह बोरे में मीट व्यापारी प्रेम कुमार का शव मिला था। जरौली फेस टू में रहने वाले प्रेम कुमार (45) मीट की शॉप थी। बता दें कि बीते सोमवार की रात प्रेम कुमार शॉप बंद करने के बाद घर वापस लौटा और पत्नी से कुछ देर बाद वापस लौटने की बात कह कर निकला गया था। प्रेम कुमार जब वापस नहीं लौटा तो परिजनों उसकी तलाश शुरू की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। बुधवार सुबह प्रेम का शव बोरे में मिला था। सुबह टहलने निकले लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी।

प्रेम कुमार और राम प्रकाश के बीच थी गहरी दोस्ती

प्रेम कुमार और राम प्रकाश के बीच थी गहरी दोस्ती

मृतक प्रेम कुमार की दोस्ती जरौली फेस टू में रहने वाले राम प्रकाश से थी। दोनों जिगरी दोस्त थे लेकिन राम प्रकाश की पत्नी रामकली के प्रेम से अवैध संबंध थे। प्रेम अक्सर राम प्रकाश की गैर मौजूदगी में घर जाता था, जिसकी चर्चा पूरे क्षेत्र में थी। इसके साथ ही इसकी भनक रामकली के पति राम प्रकाश को भी हो गई थी।

फ्रिज में छिपाया था शव

फ्रिज में छिपाया था शव

मृतक प्रेम कुमार बीते सोमवार की रात राम प्रकाश के घर गया था। प्रेम और राम प्रकाश ने घर पर ही शराब पी। शराब पीने के बाद राम प्रकाश किसी काम से चला गया और जब वो वापस लौटा तो उसने पत्नी और प्रेम कुमार को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। राम प्रकाश ने गुस्से में आकर उसके सिर पर लोहे की रॉड मारकर उसकी बेरहमी हत्या कर दी। दंपति ने फर्श पर फैले खून को साफ करके शव को घर में ही छिपा दिया। सोमवार की रात से मंगलवार की रात तक शव को घर के अंदर छिपा कर रखा। मंगलवार रात 3 बजे राम प्रकाश पत्नी के साथ अपने ई रिक्शे में शव को रख कर वनपुरवा सड़क के किनारे फेंक कर फरार हो गए थे।

क्या कहा एसपी साउथ ने...

क्या कहा एसपी साउथ ने...

एसपी साउथ रवीना त्यागी ने बताया कि बुधवार को प्रेम कुमार की बॉडी मिली थी। इस घटना के मुख्य आरोपी एक दंपति है। फारेंसिक टीम ने दंपति के घर पर वेंजीडीन विधि से घर की फर्श से खून के नमूने पाए हैं। इसके साथ ही हत्यारोपी दंपति ने भी अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। मृतक का मोबाइल फोन और हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार को बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि मृतक और आरोपी आपस मे दोस्त थे। राम प्रकाश की पत्नी से मृतक के संबंध थे, घटना की रात मृतक और पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। जिसकी वजह से आक्रोश में आकर हत्या कर दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+