कानपुर: पहले कराई शॉपिंग फिर लात-घूंसों से पीटा, इसके बाद दो साथियों के साथ मिलकर ऑटों में कर दी हत्या
कानपुर। सनसनीखेज खबर उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से सामने आई है, जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल, यहां एक पति ने अपने दो साथियों की मदद से चलते ऑटो में पत्नी की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद उसके शव को कोयला नगर एलीवेटेड हाईवे पर फेंक दिया। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद पति ने खुद को पुलिस स्टेशन पहुंचकर सरेंडर कर दिया। वहीं, पुलिस ने आरोपी के दोनों साथियों को गिरफ्तार कर लिया।

क्या है पूरा मामला
ये पूरा मामला कानपुर जिले के चकेरी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, डी ब्लॉक नया हनुमान मंदिर पनकी के पास रहने वाले ननके सिंह की बेटी ममता (32) की शादी 17 मई 2014 को मीरपुर कैंट निवासी धर्मेंद्र सिंह से हुई थी। शादी के दौरान धर्मेंद्र ने ममता को बताया था कि उसकी ट्रैवल एजेंसी है मगर बाद में पता चला कि वह किसी और की गाड़ी चलाता है। कुछ दोस्तों के साथ मिलकर ऑटो चलाने का काम भी करता था। इस पर ममता और धर्मेंद्र के बीच विवाद शुरू हो गया। ममता के पिता के मुताबिक बाद में पता चला कि धर्मेंद्र शराब का लती है। नशे में धुत होकर वह बेटी के साथ मारपीट करता रहा।
कोर्ट का आना है आज फैसला
इसके बाद पत्नी ममता अपने 5 वर्षीय पुत्र के साथ पनकी स्थित मायके में रहने लगी थी। भरण पोषण का मामला अदालत में चल रहा था। मंगलवार को अदालत में फैसला आना था। हालांकि उससे पहले आरोपी धर्मेंद्र ने ममता को फोन करके बताया कि पैसे का इंतजाम हो गया है और वह किसी प्रकार का झगड़ा नहीं चाहता इसलिए बाहर आकर मिले। उसने उसे बाहर मार्केट बुलाया। देर रात तक जब ममता घर नहीं लौटी तो घरवालों को चिंता हुई। उन्होंने उसकी हत्या की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी।
थाने में पहुंचकर खुद किया सरेंडर
उधर, सोमवार तड़के चकेरी स्थित कोयला नगर हाईवे पर एक महिला का शव पड़ा मिला। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने पड़ताल की गला घोटकर हत्या करने की बात सामने आई। चकेरी पुलिस ने शिनाख्त की शुरू की ही थी, तब तक ममता के भांजों ने धर्मेंद्र के चाचा महेंद्र को फोन मिलाया। नंबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने मोबाइल फोन पर धर्मेंद्र से बात की तो वह कुछ ही देर में थाने पहुंच गया। पूछताछ में उसने पत्नी की गला घोटकर हत्याकर शव हाईवे किनारे फेंकने की बात कबूली।
एसपी पश्चिम ने कही ये बात
एसपी पश्चिम अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी ने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया है। पूछताछ में धर्मेंद्र ने बताया कि उसने पहले अपनी पत्नी को शॉपिंग कराई। फिर डिनर कराया और अकेले ही वारदात को अंजाम दिया है। मगर देर रात तक पुलिस ने पूरे घटनाक्रम का पर्दाफाश कर दिया। घूमने फिरने के बाद वो ऑटो में बैठे इसके बाद दोनों कैंट साइट रेलवे स्टेशन पहुंचे। धर्मेंद्र के साथ ही कल्लू ऑटो लेकर खड़े थे आशु ड्राइविंग सीट पर बैठा था। जबकि पीछे वाली सीट पर ममता बीच में बैठी थी और कल्लू धर्मेंद्र बैठे थे। रामादेवी से होते हुए सड़क पर सुनसान देख धर्मेंद्र ममता से बात करते-करते उसका गला दबा दिया और ममता की मौत हो गई और वह बॉडी को हाईवी छोड़कर भाग गए।












Click it and Unblock the Notifications