Kanpur: कार्डियोलॉजी अस्पताल की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, सीएम योगी ने दिए जांच आदेश

Kanpur: कार्डियोलॉजी अस्पताल की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, सीएम योगी ने दिए जांच आदेश

कानपुर। खबर उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से है, यहां कार्डियोलॉजी अस्पताल की बिल्डिंग में रविवार सुबह भीषण आग लग गई है। ये आग कार्डियोलॉजी अस्पताल के फस्ट फ्लोर पर लगी है। अस्पताल में आग लगने के बाद सभी मरीजों को आनन-फानन में बाहर निकाला जा रहा है। तो वहीं, अस्पताल में आग लगने की सूचना पर दमकर की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिलहाल 50 लोग अस्पताल में फंसे हुए हैं।

Kanpur News: fire broke out in the cardiology cardiology department of LPS Institute Of Cardiology

कार्डियोलॉजी अस्पताल कानपुर के स्वरूपनगर थाना क्षेत्र में स्थित है और ये बड़ा सरकारी अस्पताल है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, रविवार की सुबह कार्डियोलॉजी अस्पताल के फस्ट फ्लोर पर अचानक आग लगी है। ये आग रविवार की सुबह करीब 7.55 के आस पास लगी है। बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद अस्पताल प्रशासन ने सभी मरीजों को आनन-फानन में बाहर निकाल लिया। तो वहीं, अस्पताल में आग लगने की सूचना पर दमकर की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।

पुलिस कमिशनर असीम अरुण ने बताया कि सुबह 7.55 पर आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि, अभी अस्पताल के अंदर धूएँ की स्थिति है बनी हुई है। बताया कि धूएं की वजह से अभी भी कोई अस्पताल के अंदर फंसा हो सकता है। खिड़कियों के शीशे तोड़कर वेंटीलेशन की व्यवस्था कर दी गई है। धुआं कम होने पर ग्राउंड फ्लोर चेक किया जाएगा।

कहा कि जब तक धूएं पूरी तरह से अस्पतल से बाहर निकल नहीं जाता और हम सही तरह से जांच ना कर ले तब तक हम नहीं कह सकते कि सभी मरीज बाहर आ गए। इन मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है। तो वहीं, इस हादसे में हमीरपुर निवासी एक मरीज की मौत होने की सूचना मिल रही है। लेकिन इसकी अधिकारी पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिया संज्ञान
वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस दुर्घटना को तत्काल संज्ञान में लेते हुए जिला प्रशासन से सभी घायलों को समुचित इलाज कराने के निर्देश दिए है। इसके साथ-साथ जांच के लिए उन्होंने एक उच्च स्तरीय समिति डी.जी. फायर सर्विस, आयुक्त कानपुर मंडल और प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा की गठित की है, जो तत्काल मौके पर जाकर संपूर्ण तथ्यों की जांच करेगी। सीएम ने यह भी निर्देश दिए हैं कि जैसे पूर्व में सभी अस्पतालों में अग्निशमन सेवाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए थे पर पुनः से सभी अस्पतालों में जांच करा ली जाए ताकि इस तरह की दुर्घटना कहीं अन्य अस्पताल में न हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+