Kanpur: 'दूल्हे का नहीं था एक हाथ...' दुल्हन ने किया शादी से इनकार, जानिए क्या हुआ फिर...

कानपुर में दुल्हन ने दूल्हे को देखते ही शादी से इनकार कर दिया। जिसके बाद बाराती और घरातियों में जमकर लाठी-डंडें और ईंट पत्थर चले।

Bride Refused To Marry With Groom

Bride Refused To Marry With Groom: शादियों का सीजन शुरू हो गया है, गली-चौराहों पर हर रोज बारातों का शोर सुनाई दे रहा है। उत्तर प्रदेश के कानपुर (kanpur) जिले में मंगलवार को एक शादी के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि बाराती और घराती सभी लोग चौंक गए। दरअसल, यहां शादी का माहौल था और लोग डीजे की धुन पर नाच-गा रहे थे। लेकिन, सारी खुशियां उस समय काफूर हो गईं, जब दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया।

दुल्हन द्वारा शादी से इनकार किए जाने के बाद हंगामा मच गया। इस दौरान बाराती और घराती आमने-सामने आ गए। बता दें कि दुल्हन द्वारा शादी से इनकार किए जाने के बाद बाराती और घरातियों में जमकर ईंट पत्थर चले। हंगामे और विवाद की सूचना पर रावतपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और थाने ले आईं। जिसके बाद देर रात तक थाने में पंचायत चली और दुल्हन को बिना लिए ही बारात वापस राजस्थान लौट गई।

जानकारी के मुताबिक, कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र निवासी एक शख्स ने अपनी बेटी की शादी राजस्थान के एक युवक से तय की थी। मंगलवार 13 दिसंबर को बारात राजस्थान से कानपुर पहुंची तो दुल्हन पक्ष ने बारात का स्वागत सत्कार किया। दूल्हा वरमाला के लिए स्टेज पर पहुंच गया। इस दौरान दुल्हन स्टेज पर पहुंची और दूल्हे को देखकर शादी से इनकार कर दिया, क्योंकि दूल्हे का एक हाथ नहीं था। दुल्हन के शादी से इनकार करते ही बाराती और घराती आमने सामने आ गए।

जिसके बाद बाराती और घरातियों में जमकर ईंट पत्थर चले। तो वहीं, सूचना मिलते ही रावतपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और थाने ले आईं। जिसके बाद देर रात तक थाने में पंचायत चली। इस दौरान दुल्हन पक्ष का आरोप था कि फोटो में जिस दिखाया था वो दूसरा लड़का था। लेकिन शादी करने दूसरा लड़का आया है। इतना ही नहीं, एक युवक पर शादी कराने के नाम पर रुपए लेना का भी आरोप लगाया। जिसके बाद राजस्थान से आई बारात बिना दुल्हन लिए वापस लौट गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+