Kanpur: पति-पत्नी समेत 12 साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या, रस्सी से बंधे मिले तीनों के शव

Kanpur: पति-पत्नी समेत 12 साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या, रस्सी से बंधे मिले तीनों के शव

कानपुर, 02 अक्टूबर: सरकार प्रदेश में क्राइम कंट्रोल के लाख दावे करें, लेकिन यूपी में क्राइम का ग्राफ दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। तो वहीं, पुलिस की कार्यप्रणाली पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के है। यहां ट्रिपल मर्डर की खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। बता दें, शनिवार (02 अक्टूबर) की सुबह फजलगंज में पति-पत्नी और उनके 12 साल के बेटे की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई।

Kanpur Latest News In Hindi: Husband wife and innocent child murdered

वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी उन्हीं की बाइक लेकर फरार हो गया। वहीं, ट्रिपल मर्डर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। फॉरेंसिंक जांच के बाद शव पोस्टमार्ट के लिए रवाना कर दिए गए हैं। इस हत्याकांड के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। तो वहीं, तनाव को देखते हुए मौके पर भारी फोर्स तैनात कर दी गई है। बताया जा रहा है कि फजलगंज उचवा निवासी प्रेम किशोर (45) परचून कारोबारी है। घर में ही उनकी दुकान है। वह अपनी पत्नी गीता (40) और बेटे नैतिक के साथ रहते थे। जबकि उनके दो बच्चे बड़े भाई गुमटी निवासी राजकिशोर के साथ रहते थे।

बता दें, शनिवार सुबह छह बजे राजकिशोर के पास पड़ोसी युवक का फोन आया कि दुकान के बाहर दूध पड़ा है लेकिन प्रेम किशोर फोन नहीं उठा रहे हैं। इस पर राजकिशोर मौके पर पहुंचे औऱ घर के अंदर जाकर देखा तो प्रेम किशोर उनकी पत्नी गीता और बेटे का शव पड़ा था। तीनों शवों को कंबल ओढ़ाया गया था। तीनों के शव एक रस्सी में बंधे थे। बदहवास हालत में राजकिशोर ने पुलिस को फोन की सूचना दी कि भाई उसकी पत्नी और बेटे का खून से लथपथ शव घर में पड़ा है। आनन-फानन थानेदार सहित सभी पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने प्रोविजन स्टोर को सील कर दिया है। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड के आने तक किसी को अंदर जाने की इजाजत नहीं है। डीसीपी हेड क्वार्टर संजीव त्यागी ने बताया कि बच्चे का मुंह पॉलीथिन से बंधा मिला है जबकि महिला और पुरुष के शरीर पर चोटों के निशान हैं। संभवतः पहले पूरे परिवार का पहले गला घोंटा गया फिर दंपति पर किसी धारदार हथियार के प्रहार भी किया गया। पुलिस साक्ष्य जुटा रही है। जल्द ही आरोपितों का पता लगा लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+