दुर्दांत विकास दुबे के साथी उमाकांत ने किया सरेंडर, चौबेपुर थाने में पहुंचकर बोला- रहम करें मुझ पर
कानपुर। कानपुर देहात के बिकरू शूटआउट कांड के आरोपी व दुर्दांत विकास दुबे के साथ उमाकांत उर्फ बउउन ने चौबेपुर थाने में सरेंडर कर दिया है। चौबेपुर थाने में उमाकांत अपनी पत्नी और बच्चों के साथ पहुंचा था। बता दें कि पुलिस को उमाकांत की तलाश पिछले काफी समय से थी और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई जगह दबिश भी दी लेकिन सफलता हाथ नहीं लग सकी थी।
Recommended Video

चौबेपुर थाना इंचार्ज ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 50 हजार रुपए के इनामी बदमाश उमाकांत उर्फ बउउन को ने थाने में सरेंडर कर किया है। इस दौरान वह पत्नी और बच्चों को लेकर पहुंचा था। पुलिस ने बताया कि उमाकांत ने गले में बकायदा एक तख्ती टांग रखी थी जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल किया था। साथ ही पुलिस के सामने सरेंडर की बात भी लिखी थी। पुलिस ने बताया कि एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मारे गए अपराधी विकास दुबे का उमाकांत खास साथी है। पुलिस एनकाउंटर की दहशत के चलते उसने पत्नी और बच्चों के साथ सरेंडर किया है।
तख्ती पर लिखा-साहेब हम सरेंडर कर रहे
उमाकांत ने गले में टांगी तख्ती में लिखा था, मेरा नाम उमाकांत शुक्ला उर्फ बउउन पुत्र मूलचंद शुक्ला निवासी बिकरू थाना चौबेपुर है। मैं बिकरू कांड में विकास दूबे के साथ शामिल था। मुझे पकड़ने के लिए रोज पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है। जिससे मैं बहुत डरा हुआ हूं। हम लोगों द्वारा जो घटना की गई थी उसका हमें बहुत आत्मग्लानी है। मैं खुद पुलिस के सामने हाजिर हो रहा हूं। मेरी जान की रक्षा की जाए। मुझ पर रहम किया जाए।












Click it and Unblock the Notifications