यूपी पुलिस ने जारी की विकास दुबे के गुर्गों की तस्वीरें, घर की सामने वाली छत से मिले थे बम

लखनऊ। कानपुर के बिकरू गांव में बिल्हौर सीओ देवेंद्र मिश्रा समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या ने पूरे प्रदेश को हिला कर रख दिया। वहीं, इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी और ढाई लाख रुपए का इनामी विकास दुबे अभी फरार है। यूपी पुलिस और एसटीएफ पिछले 6 दिनों से विकास दुबे को पकड़ने के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है, लेकिन वो अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लग सका हैं। हालांकि, विकास दुबे के फरीदाबाद स्थित एक होटल में छुपे में होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने फरीदाबाद के बड़खल चौक स्थित एक होटल को चारों तरफ से घेर लिया। लेकिन विकास दुबे वहां नहीं मिला। पुलिस ने विकास के एक खास गुर्गे को गिरफ्तार किया है। सूत्रों की मानें तो गिरफ्तार शख्स ने पुलिस को बताया कि विकास दुबे वहां मौजूद था, लेकिन वो पुलिस के आने से पहले वहां से फरार हो गया।

पुलिस ने जारी की तस्वीरें

पुलिस ने जारी की तस्वीरें

यूपी पुलिस ने 15 अपराधियों की तस्वीर सहित एक लिस्ट जारी की है। जिसमें उन सभी को मोस्ट वांटेड या विकास दुबे के सहयोगी बताया गया है। साथ ही पुलिस ने इन 15 अपराधियों के बारे में सूचना देने के लिए फोन नंबर भी जारी किए हैं। पुलिस ने कहा, इन 15 अपराधियों की सूचना देने वालों के नाम गुप्त रखे जाएंगे। साथ ही इन अपराधियों के सिर पर जो इनाम घोषित है, वो इनकी सूचना देने वालों को दिया जाएगा।

विकास दुबे के घर की सामने वाली छत से मिले थे बम

विकास दुबे के घर की सामने वाली छत से मिले थे बम

वहीं, दूसरी ओर पुलिस बिकरू गांव के हर एक घर की तलाशी ले रही है। तलाशी के दौरान पुलिस को विकास दुबे के घर के सामने वाली घर की छत से बम मिले हैं। माना जा रहा है ये पुलिस पर हमला करने के लिए ही वहां पर रखे गए होंगे। वहीं, विकास दुबे के घर से पुलिस को खाली राशन कार्ड, मुकदमों के दस्तावेज, वायरलेस सेट का एक माइक, सीसीटीवी कैमरे की रैम, कारतूस, कीलें, साथ ही नौकर और नौकरानी की दो अलग अलग नाम से मिली आईडी मिली हैं।

विकास दुबे के साथी अमर को एसटीएफ ने हमीरपुर में किया ढेर

विकास दुबे के साथी अमर को एसटीएफ ने हमीरपुर में किया ढेर

यूपी एसटीएफ ने बुधवार सुबह मोस्‍टवांटेंड गैंगस्‍टर विकास दुबे के दाहिना हाथ माने जाने वाले अमर दुबे को मार गिराया गया है। हमीरपुर के मौदाहा में पुलिस और अमर दुबे के बीच एनकाउंटर हुआ, जिसमें पुलिस ने अमर दुबे को ढेर कर दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज सुबह साढ़े 6 बजे यह एनकाउंटर किया गया है। अमर दुबे, विकास का दाहिना हाथ कहा जाता था और चौबेपुर के विकरू गांव में हुए शूटआउट में शामिल था, उसके ऊपर 25 हजार का इनाम भी घोषित था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+