Kanpur : नशे में धुत्त पुलिसकर्मियों की घिनौनी करतूत, महिला से छेड़छाड़ करने पर पब्लिक ने की जमकर पिटाई

चौराहे पर रात्रि गश्त कर रहे नशे में धुत्त सिपाहियों ने एक महिला के साथ उसके घर में घुसकर बतमीजी करने का प्रयास किया। वहीं मौके पर इखट्टे हुए स्थानीय लोगों ने और महिला ने इन सिपाहियों की जमकर पिटाई भी कर डाली।

Kanpur drunken policemen beaten by public for molesting a woman viral video up police

उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक बार फिर खाकी को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। बीती रात यहां पुलिस की डायल 112 में बैठे नशेबाज सिपाहियों की घिनौनी करतूत ने, पुलिस की वर्दी को फिर एक बार दागदार कर दिया है। बताया जा रहा है कि चौराहे पर रात्रि गश्त कर रहे नशे में धुत्त सिपाहियों ने एक महिला के साथ उसके घर में घुसकर बतमीजी करने का प्रयास किया। किसी तरह महिला ने खुद को इन दरिंदों से बचाया। वहीं मौके पर इखट्टे हुए स्थानीय लोगों ने और महिला ने इन सिपाहियों की जमकर पिटाई भी कर डाली। मामले की जानकारी लगते ही एडीसीपी साउथ ने दोनों को सस्पेंड कर दिया है।

Kanpur drunken policemen beaten by public for molesting a woman viral video up police

नशे में धुत्त सिपाहियों की घिनौनी करतूत
दरअसल पूरा वाक्या मंगलवार की बीती रात का है, जब कानपुर के थाना नौबस्ता क्षेत्र के लालपुर चौराहे पर सिपाही रात्रि गश्त कर रहे थे। तभी कुछ देर बाद चौराहे के पास रहने वाली एक महिला अपने घर से चिल्लाती हुई बाहर की ओर भागी। जिसका शोर सुनकर पास पड़ोस के रहने वाले लोग भी अपने घरों से बाहर निकल आए। इसी दौरान महिला ने सिपाहियों की तरफ इशारा कर बताया कि इन्होने मेरे घर में घुसकर अश्लीलता करने की कोशिश की है। बस फिर क्या था जैसे ही पब्लिक ने सिपाहियों को दौड़ाया तो वह भाग खड़े हुए। तभी महिला को भी बल मिला और उसने भाग रहे दोनो सिपाहियों में से एक को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर डाली।

Kanpur drunken policemen beaten by public for molesting a woman viral video up police

Recommended Video

    कानपुर देहात: नए साल के आगाज को लेकर पुलिस सतर्क, जानें कैसी रहेगी सुरक्षा व्यवस्था

    महिला ने कर दी जमकर कुटाई
    इसी दौरान वहां पर मौजूद जनता ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर पिटाई का यह वीडियो वायरल कर दिया। जो की अब काफी तेज़ी से शेयर किया जा रहा है। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि पुलिस की डायल 112 में सिपाही बैठ कर निकलने की कोशिश कर रहा है पर महिला ने उसे कॉलर से पकड़ रखा है और एक के बाद एक थप्पड़ जड़ती भी नजर आ रही है। वहीं वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए डीजीपी अंकिता शर्मा ने आरोपी सिपाहियों की पहचान सुशांत और हरिओम के रूप में करते हुए दोनो को सस्पेंड करने की बात कही है। साथ ही वीडियो वायरल होने पर एडीसीपी साउथ ने जांच के आदेश दिए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+