अब कानपुर के इस युवक ने सड़क पर किया 'गलत काम', Video वायरल, पुलिस ने ठोंका 9 हजार का चालान
कानपुर, 08 दिसंबर: कानपुर वाले किसी न किसी काम को लेकर चर्चा में आ ही जाते हैं। चाहें क्रिकेट स्टेडियम में गुटखा खाने की बात हो या ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर करना करने की बात हो। एक बार फिर यहां रहने वाले युवक की हरकत से कानपुर चर्चा में आ गया है। युवक को इंस्टाग्राम पर रील्स बनाने के लिए सड़क पर बाइक लहराना महंगा पड़ गया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने 9 हजार रुपए का ऑनलाइन चालान कर दिया।

बिना हेलमेट सड़क पर बुलेट लहराते नजर आया युवक
सोशल मीडिया पर मशहूर होने और लाइक्स पाने के चक्कर में लोग अपनी जान को खतरे में डालने से भी नहीं चूक रहे हैं। टिक टॉकर रहे कल्याणपुर के खालिद अहमद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। खालिद अहमद शहर की सड़क पर बुलेट लहराते नजर आए। वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने बुलेट के नंबर के आधार पर 9 हजार रुपए का चालान ठोंक दिया। पुलिस ने बताया कि घटना 23 अगस्त की है। व्हीकल एक्ट की 4 धाराओं में नोटिस भी भेजा गया है।

पुलिस ने 3 दिन के अंदर जुर्माना अदा करने के लिए कहा
वीडियो में खालिद अहमद बुलेट चलाते हुए गाना गा रहे हैं और स्टंट करते हुए और बिना हेलमेट बुलेट आवास विकास की सड़कों पर दौड़ा रहे थे। वीडियो सामने आते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसका ऑनलाइन चालान काट दिया। पुलिस ने उसको 3 दिन में जुर्माना अदा करने की हिदायत दी है।

गुटखा खाते कैमरे में कैद हुआ था युवक
इससे पहले कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैच में कानपुर का ही एक युवक गुटखा खाते कैमरे में कैद हो गया था। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। बता दें, सोशल मीडिया के इस दौर में रील्स, शॉर्ट वीडियोज बनाने का क्रेज चल रहा है। बच्चों, युवाओं से लेकर बुजुर्गों काफी इंटरेंस्ट के साथ वीडियो बना रहे हैं। कई ऐप ऐसी हैं, जिसके सहारे लोग अपने वीडियोज बनाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications