Kanpur में तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक घर में घुसा, चारपाई पर सो रही मासूम बच्ची की मौत, पिता घायल

Kanpur News: दर्दनाक खबर उत्तर प्रदेश कानपुर जिले से सामने आई है। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू होकर हाईवे किनारे एक घर में जा घुसा। इस हादसे में घर में सो रही मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह हादसा कानपुर जिले के घाटमपुर थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद गांव का है। बता दें कि गांव निवासी शीबू (30) प्राइवेट नौकरी करते हैं।

kanpur road accident news

शीबू के परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। शीबू के पिता कमरुद्दी ने बताया कि भीषण गर्मी की वजह से बीती रात उनका बेटा शीबू अपनी चार वर्षीय बेटी हुमैरा के साथ घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। शुक्रवार सुबह लगभग साढ़े चार बजे एक तेज रफ्तार डंपर घाटमपुर से कानपुर की तरफ जा रहा था।

इस दौरान वह अनियंत्रित हो गया और नाला को टक्कर मारते हुए हाइवे किनारे शीबू के घर में जा घुसा। ट्रक की चपेट में आने से हुमैरा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, इस हादसे में उनका बेटा शीबू गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, इस घटना के बाद चीखपुकार मच गई।

तो वहीं, ट्रक चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। इस हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शीबू को घाटमपुर सीएचसी में भर्ती कराया है। वहीं, हुमैरा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसीपी दिनेश शुक्ला के मुताबिक, प्रथम दृष्टया लग रहा है कि सुबह की वक्त ट्रक चालक को झपकी लग गई।

इसकी वजह से ट्रक अनियंतित्रत होकर घर की दीवार से टकरा गया। हादसे में एक बच्ची की मौत की हो गई है। वहीं, ट्रक को जब्त कर लिया गया है, आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+