Kanpur: दिनदहाड़े 7वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या, बदला लेने के लिए उतारा मौत के घाट

आखिर एक 7वीं क्लास के छात्र से किसी की क्या दुश्मनी हो सकती है कि उसे इतनी बेरहमी से सरेआम मौत के घाट उतार दिया गया। इतना ही नहीं हत्या के बाद हत्यारे बेख़ौफ़ हवा में तमंचा लहराते हुए वहां से निकल भी गए।

Kanpur 7th student Satyam Pandey shot dead in Gwaltoli vegetable market killed for revenge

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक 7वीं के छात्र को बीच बाजार दो बदमाशों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद बदमाश तमंचा लहराते हुए मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े एक बच्चे के साथ हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस के तमाम आला अधिकारीयों समेत फोरेंसिक टीम मौके पर जांच के लिए पहुँच गई।

दिन दहाड़े सब्जी मंडी में मारी गोली
एसीपी कर्नलगंज अकमल खान ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि कानपुर के कोहना थाना क्षेत्र के रानीघाट निवासी सीताराम के बेटे सत्यम पांडेय की ग्वालटोली सब्जी मंडी में गोली मार दी गई है। हत्याकांड की जानकारी मिलते ही ग्वालटोली पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को गंभीर हालत में उर्सला अस्पताल ले गई। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। मोबाइल और अन्य दस्तावेज से युवक की शिनाख्त हुई और हत्याकांड की जानकारी मृतक के परिजनों को दी गई।

Recommended Video

    देखिए तीन तीन मौतों से दहल उठा कानपुर देहात, कौन थी मरने वाली महिला

    दो दिन पहले हुई थी मारपीट, अब लिया बदला
    पुलिस की शुरुवाती जांच में पता चला है कि मृतक छात्र सत्यम बाल विद्या मंदिर में 7वीं क्लास में पढ़ता था। दो दिन पहले उसकी किसी युवक से मारपीट हुई थी। आज शाम को बदला लेने के लिए युवक और उसके एक साथी ने सत्यम को पहले पीटा फिर इसके बाद गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमों को लगाया गया है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा करके आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+