कानपुर में पकड़ा गया देह व्यापार चलाने वाला गैंग, 5 लड़कियां हुई गिरफ्तार
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में देह व्यापार को चलाने वाले रैकेट को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने छापेमारी में पांच महिलाओं सहित 2 युवकों को गिरफ्तार किया है।

कानपुर के पनकी में जब एक नाबालिग लड़की के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया तो पुलिस ने इलाके में छापेमारी की।
कल्याणपुर के सीओ असित श्रीवास्तव ने जब लड़की की शिकायत पर छापेमारी की तो दो युवकों सहित पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया जहां देह व्यापार चलता था।
वहीं पड़ोस के लोगों का कहना है कि काफी समय से इलाके में पुलिस की देखरेख में देह व्यापारा का अड्डा चल रहा है। लोगों का कहना है कि 14 साल की एक लड़की से उसका सौतेला पिता प्रदीप ही यौन शोषण करता था।
छापेमारी के दौरान संडीला और हरदोई सहि अन्य जगहों की लड़की को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि अभी मामले की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications