पत्नी को जुए में हार गया पति तो जीते हुए 4 दोस्तों ने उसी के सामने करना चाहा गैंगरेप...फिर
कानपुर। उत्तर प्रदेश में एक अजीब मामला सामने आया जिसमें पति ने अपनी पत्नी को ही जुए में दांव पर लगा दिया। हद तो तब हो गई जब वह पत्नी को जुए में हार गया और फिर जीते हुए चार दोस्तों ने उसी के सामने उसकी पत्नी की इज्जत पर हाथ डाल दिया और उसके साथ गैंगरेप करना चाहा।

पूरा माजरा समझ आया तो महिला ने पति के चारों दोस्तों का विरोध किया और रसोई में घुसकर अंदर से दरवाजा बंद कर खुद को बचाया। फिर सौ नंबर पर कॉल करके पुलिस को शिकायत की। मौके पर पहुंची कल्याणपुर पुलिस थाना में पीड़िता को बचाया।
एसपी संजीव सुमन ने बताया कि महिला कल्याणपुर पुलिस थाने में महिला ने शिकायत दी है कि उसका पति नशे का आदी है। 15 सितंबर को तारीख को अपने दोस्तों के साथ घर में जुआ खेल रहा था। जब उसके पास पैसे खत्म हो हुए तो उसने अपनी पत्नी को ही दांव पर लगा दिया। उसके दोस्त जब जुए में उसकी पत्नी को जीत गए तो उसके साथ रेप का प्रयास किया।
वहीं, एसपी संजीव सुमन का यह भी कहना है कि मामले की शुरुआती जांच में सामने आया है कि पीड़िता महिला का अपने पति के साथ लम्बे समय से विवाद चल रहा है। वह ज्यादातर अपने मायके रहती है जबकि पति दूसरे शहर में रहता है। महिला की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications