गोरखधाम में यात्रियों के साथ तमंचे के बल पर लूटपाट, मारपीट

कानपुर। भारतीय रेल में सफर के दौरान एक और मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। गोरखधाम एक्सप्रेस में बदमाशों ने जबरन ट्रेन में चढ़कर ना सिर्फ यात्रियों के साथ लूटपाट की बल्कि उनके साथ जमकर मारपीट भी की।तिरुअनंतपुरम से गोरखपुर जाने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस में यह लूटपाट की घटना सामने आयी है। ट्रेन में गोंविंदपुरी के पास कुछ बदमाशों ने बंदूक की नोक पर यात्रियों के साथ लूटपाट की।

Gorakhdham express robbed near to Kanpur no one arrested

गोरखधाम एक्सप्रेस में यह लूटपाट की घटना उस वक्त सामने आयी है जब ट्रेन में गोंविंदपुरी के पास से गुजर रही थी। ट्रेन के भीतर कुछ बदमाशों मुंह पर नकाब बांधे अचानक घुसे औरल बंदूक की नोक पर यात्रियों के साथ लूटपाट की।

यात्रियों ने बताया कि सभी छह से सात बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे और उनके पास असलहे थे। यात्रियों के शोर शराबे के बाद जीआरपी वहां पहुंची थी। बहरहाल लखनऊ पहुंचने पर यात्रियों ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करायी जिसके बाद मामले को कानपुर जीआरपी के पास भेज दिया गया है। घटना के बाद जीआरपी ने दावा किया है कि वह जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+