युवती की शादी से एक दिन पहले प्रेमी ने मिलने बुलाया, फिर पत्थर और सरिया मारकर हत्या कर दी

कानपुर। शादी के ठीक एक दिन पहले प्रेमी द्वारा प्रेमिका की पत्थर मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने प्रेमी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, प्रेमी ने प्रेमिका की शादी कहीं और होते देख उसे मार डाला। प्रेमी ने प्रेमिका को उसकी शादी के एक दिन पहले अपने प्यार का वास्ता देकर बुलाया था। फिर, उसके द्वारा दिये गए जेवर और पैसे वापस करने को कहा। उसके बाद दो अपने दोस्तों के साथ मिलकर हत्या कर दी।

तीनों आरोपी गिरफ्तार

तीनों आरोपी गिरफ्तार

संजीव सुमन, एसएसपी कानपुर ने बताया​ कि युवती की हत्या करने के मामले में तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह मामला प्रेम प्रसंग का था, जिसमें युवती के प्रेमी ने प्री प्लान्ड मर्डर को अंजाम दिया। कानपुर के थाना बिठूर क्षेत्र के नारामऊ इलाके में बीती 16 अप्रैल को अन्नपूर्णा नाम की युवती की हत्या हुई थी। तब पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। वहीं, शव पाए जाने पर मृतका के परिजनों में भी कोहराम मच गया था।

परिजनों के दवाब में कहीं दूसरी जगह शादी हो रही थी

परिजनों के दवाब में कहीं दूसरी जगह शादी हो रही थी

जिस युवती की हत्या हुई, दूसरे दिन उसकी शादी होनी थी। शादी की आधी रस्में हो चुकी थीं और कुछ ही बाकी थीं। परिजनों को बस बारात आने का इंतजार था। बेटी की डोली उठने की खुशी थी, लेकिन घर से बेटी की अर्थी निकली। तब पता चला कि मृतका अन्नपूर्णा का पड़ोस के युवक सोनू से कई सालों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते सोनू ने मृतका को महंगे उपहार , मोबाइल फोन , सोने के आभूषणों के साथ पैसे भी दे रखे थे। दोनों शादी भी करना चाह रहे थे, लेकिन परिजनों के दवाब के चलते उसकी शादी कहीं और तय कर दी गई।

पहले लात-घूँसे मारे, फिर मौत के घाट उतार दिया

पहले लात-घूँसे मारे, फिर मौत के घाट उतार दिया

अन्नपूर्णा का शादी के लिए तैयार होना प्रेमी सोनू को नागवार गुजरा तो उसने अपने प्यार का वास्ता देकर उसको बुला लिया। फिर दिए गए महंगे उपहारों और पैसा वापस करने को बोला जिसपर दोनों का झगड़ा और हाथापाई होने लगी। सोनू ने पहले तो लात-घूँसों से मारापीटा फिर चेहरे पर पत्थर से कई प्रहार किए। इसके बाद साथ में लाए सरिया से अन्नपूर्णा पर कई वार कर उसको मौत के घाट उतार दिया। इस पूरे घटना क्रम में सोनू के दो दोस्तों ने भी उसका साथ दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+