कानपुर: रिहायशी इलाके में विस्फोट, एक बच्चे समेत चार घायल, घर की बाउंड्री वाल गिरी
कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर के बाबू पुरवा थानाक्षेत्र में रविवार रात बम धमाके हुए। धमाका इतना जोरदार था कि एक घर की पक्की बाउंड्री वाल तक गिर गई। कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल टीम ने घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की। एक बच्चे समेत चार लोगों के घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि घटनास्थल के बाहर एक सूअर कुछ खाने का प्रयास कर रहा था, तभी धमाका हो गया। धमाके में एक सूअर की मौके पर मौत हो गई। विस्फोट की सूूचना पर डीआईजी, एसपी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थानीय लोगोंं से पूछताछ की। डीआईजी प्रतिंदर सिंह का कहना है कि किसी पटाखे विस्फोट लगता है, फिर भी घटना की सत्यता के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट के लोग जांच कर रहे हैं।
Recommended Video

घटनास्थल के पास ही खेल रहे थे बच्चे
बाबूपुरवा बगाही भट्ठा में रिहायशी इलाके के बीच हुए विस्फोट हुआ है। बताया जा रहा है कि जहां विस्फोट हुआ है, उसके पास ही बच्चे भी खेल रहे थे, जो घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। धमाके इतना तेज था कि पास खड़े कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। एक घर की पक्की बाउंड्री वाल तक गिर गई। धमाके की आवाज को आधा किलोमीटर दूर तक सुना गया।
पुलिस ने बताया सुतली बम, जांच जारी
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल टीम ने घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की।मौके पर कानपुर के एसपी साउथ दीपर भूकर भी पहुंचे। पुलिस ने एफएसल टीम की मदद से घटनास्थल की छानबीन की। पुलिस ने बताया कि पहली बार में देखने पर यह सुतली बम का धमाका लग रहा है। जांच के बाद ही इस विस्फोट के कारणों का पता चल सकेगा। हालांकि, आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि धमाके के आधे घंटे बाद तक वहां बारूद की गंध आती रही। डीआईजी प्रतिंदर सिंह का कहना है कि किसी पटाखे विस्फोट लगता है, फिर भी घटना की सत्यता के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट के लोग जांच कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications