पुलिस के पास पहुंची पति और प्रेमी से परेशान महिला, दरोगी भी उससे करने लगे 'गंदी बात'

कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र में एक दरोगा ने हद पार कर दी, उसने मदद के लिए थाने आई एक महिला के पास फोन करना शुरू कर दिया। साथ ही उसे परेशान करने लगा। हाल ही में महिला और दरोगा के बीच बातचीत का ऑडियो वायरल हो गया, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक लड़की का युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन दोनों की शादी नहीं हो पाई। लड़की की शादी कानपुर के शख्स से हो गई। एक दिन अचानक से पुराने प्रेमी का फोन आ गया और दोनों में बात होने लगी। यहीं से मामला बिगड़ गया।

Kanpur

पुराने प्रेमी ने पहले फोन पर बात किया, फिर उसने मिलने की बात कही, लेकिन महिला ने मना कर दिया। उस पर वो नाराज हो गया और उसने उसके पति को रिकॉर्डिंग भेज दी। इस घटना के बाद से परिवारिक कलह शुरू हो गई।

महिला का पति रोजाना उस पर शक करता और फिर काम से वापस आकर उसे मारता। जब पानी सिर से ऊपर चला गया तो महिला थाने पहुंचीं। वहां पर उसे तेजवीर सिंह मिले। उसने अपनी दास्तां उन्हें बताई। वो भी मदद की बजाए गंदी बातें करने लगे।

महिला का आरोप है कि दरोगा ने उनको कई बार फोन किया। वो उस पर दोस्ती करने और अकेले मिलने का दबाव डाल रहे थे। वो बार-बार पूछते तुम्हारा पति कहां है, वो काम से कब आएगा। इसके अलावा वो उसे अकेले मिलने को बुलाते थे।

महिला भी दरोगा की इस हरकत से तंग आ गई। उसने कॉल रिकॉर्डिंग की और उसे वायरल कर दिया। कुछ ही देर में ये बात एसपी तक पहुंची। वो भी तुरंत एक्शन में आए।

दरोगा हुए सस्पेंड
मामले में एक पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच के आधार पर दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया है। एसीपी घाटमपुर मामले की जांच रहे। अगर उनकी गलती पाई गई, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। महिला की पारिवारिक शिकायत का भी निवारण किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+