UP : कानपुर और मुरादाबाद की हवा हुई जहरीली, AQI हुआ Very Poor

कानपुर/मुरादाबाद, 07 नवंबर: दीवाली के बाद राजधानी दिल्ली ही यूपी में भी प्रदूषण से हालात बुरे हो गए हैं। ज्यादातर शहरों की हवा सांस लेने लायक तक नहीं बची है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, प्रदेश में कानपुर और मुरादाबाद की हवा सबसे ज्यादा जहरीली हो चुकी है। दोनों शहरों में वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में है। कानपुर में एयर क्वालिटि इंडेक्स 385 पहुंच गया है। इसके अलावा लखनऊ, आगरा, प्रयागराज, वाराणसी और मेरठ की एयर क्वालिटी भी खराब हो गई है।

Recommended Video

    Air Quality: Delhi के बाद Kanpur और Moradabad की हवा में बढ़ता जा रहा जहर | वनइंडिया हिंदी
    air quality in very poor category in Kanpur and Moradabad says Central Pollution Control Board

    उत्तर प्रदेश के कई बड़े शहरों में इस वक्त प्रदूषण बढ़ने का बड़ा कारण दिवाली पर जलाए गए पटाखों को माना जा रहा है। दीवाली के मौके पर जलाए गए पटाखों से प्रदूषण का लेवल तेजी से बढ़ा है। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड रीजनल ऑफिसर अनिल कुमार माथुर ने बताया कि तापमान में गिरावट के साथ ही हवा भी ठंडी होकर वायुमंडल के सबसे निचले स्तर में ही रह जाती है। इस हवा में मौजूद सस्पेंड पार्टिकुलेट मैटर (पीएम-2.5 और 10), डस्ट पार्टिकल और जहरीली गैसें भी वायुमंडल के ऊपरी हिस्से में नहीं जा पाती है।

    दिल्ली की हवा की क्वालिटी बेहतर होने की उम्मीद

    दिवाली के दो दिन बाद भी देश की राजधानी दिल्ली की हवा में बिल्कुल भी सुधार देखने को नहीं मिल रहा है। रविवार को भी राजधानी की हवा 'गंभीर श्रेणी' में है। आज भी यहां का एयर क्वालिटी इंडेक्स 436 है, जो कि 'खतरनाक' श्रेणी' में आता है। हालांकि, मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि आज दिल्ली में तेज हवा चलने का अनुमान है, जिसकी वजह से प्रदूषण से लोगों को राहत मिलेगी और हवा की क्वाविटी बेहतर होगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+