कानपुर: मयूर वनस्पति के कार्यालय पर जीएसटी टीम का छापा, पूछताछ जारी

कानपुर: मयूर वनस्पति के कार्यालय पर जीएसटी टीम का छापा, पूछताछ जारी

कानपुर, 29 दिसंबर: धनकुबेर पीयूष जैन के बाद जीएसटी खुफिया महानिदेशालय, लखनऊ इकाई की एक टीम ने कर चोरी के आरोपों के सत्यापन के लिए कानपुर में मयूर वनस्पति के कार्यालय का दौरा किया। जहां पर टीम को 10 करोड़ रुपए के झूठे इनपुट टैक्स क्रेडिट का पता चला था। हालांकि कंपनी के मालिक ने करों का भुगतान करना स्वीकार कर लिया है। इस दौरान टीम ने मयूर वनस्पति के कार्यालयों और फैक्टरी पर छापेमारी की कार्रवाई।

a team of Directorate General of GST Intelligence visited the office of Mayur vegetable oil in Kanpur

Recommended Video

    Kanpur में Piyush Jain के बाद Mayur Vanaspati Office पर IT Raid, 10 करोड़ मिले ! | वनइंडिया हिंदी

    यहां जीएसटी खुफिया महानिदेशालय की टीम ने देररात तक छापेमारी जारी रखी। साथ ही एक टीम ने पैकेजिंग कंपनी बालाजी प्रिंटपैक पर छापा मारा। बालाजी पर अंबेडकरनगर में दो पान मसाला कंपनियों पर छापे में मिले इनपुट के आधार पर कार्रवाई की गई है। कार्रवाई से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। अफसरों ने कर्मचारियों से पूछताछ कर स्टॉक से जुड़े काफी दस्तावेज जब्त किए हैं। यहां पर देररात तक जांच जारी थी।

    दरअसल, जीएसटी खुफिया महानिदेशालय की टीम ने कई घंटे तक मौजूद संबंधित लोगों से पूछताछ की। बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स के अलावा जीएसटी इंटेलिजेंस यानी डीजीजीसीआई की टीम भी छापे में शामिल थीं। यहां से बरामदगी के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली। हालांकि, ऐसी जानकारी मिली है कि जीएसटी टीम ने सभी कागजात अपने कब्जे में ले लिए। कार्यालयों में अधिकारियों ने कागजों में खरीद बिक्री का मिलान किया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+