कानपुर: फाइनेंस कंपनी के मालिक का ऑफिस में घुसकर किया कत्ल, महिला के सामने घोंपे चाकू
कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर के गोविंद नगर थाना क्षेत्र में एक फाइनेंस कंपनी के मालिक की हत्या कर दी गई। हत्यारों ने उन्हें ऑफिस में घुसकर ही मारा। मृतक की पहचान जय गोपाल के तौर पर हुई। वह लेबर कॉलोनी में रहते थे।

घटना के बारे में बताते हुए एसपी साउथ दीपक भूकर ने कहा कि, ''चारों तरफ नाकाबंदी कराने के निर्देश जारी करते हुए लोगों से पूछताछ शुरू कर दी गयी।'' मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया है कि, कई बदमाश धारदार हथियारों से लैस होकर आॅफिस में आए थे। उन्होंने निर्ममता से जय गोपाल पर वार किए। उन्हें मरकर गिर जाने तक मारते रहे।

पुलिस के मुताबिक, वारदात के समय जय के अलावा आॅफिस में एक महिला मौजूद थी। जिस वक्त बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया, तब ऑफिस में चीख पुकार मच गई थी। महिला ने बचाने की कोशिश की तो हमलावरों ने उस पर भी हमला किया। वह भी घायल हुई है। एसपी साउथ दीपक भूकर ने कहा कि, ''महिला ने हमें काफी कुछ बताया है। गहराई से पूछताछ करते हुए जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।''













Click it and Unblock the Notifications