कानपुर: नाबालिग की रेप के बाद हत्या, शव को पेट्रोल डालकर जलाया

कानपुर, 02 जुलाई: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में नाबालिग से रेप के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। हैवानों ने मासूम की हत्या के बाद उसके शव को जला दिया। गांव के बाहर बाग में नाबालिग का जला हुआ शव बरामद हुआ है। घटना से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन की। मृतका के पिता ने अज्ञात के खिलाफ रेप व हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

13 year old girl body burnt after misdeeds in kanpur dehat

घर से 400 मीटर दूर बाग में किशोरी का जला हुआ शव बरामद हुआ

बताया जा रहा है कि 13 वर्षीय किशोरी बुधवार की रात अपनी दादी और छोटी बहनों के साथ घर के बरामदे में लेटी थी। रात में अचानक वह लापता हो गई। घर में न मिलने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। गुरुवार सुबह घर से 400 मीटर दूर बाग में किशोरी का जला हुआ शव बरामद हुआ। उसके कपड़े अस्त-व्यस्त हालत में थे। शव से कुछ ही दूरी पर ली हुई चारपाई पड़ी मिली। सूचना मिलते ही एडीजी भानू भाष्कर, आईजी मोहित अग्रवाल, एसपी केशव कुमार चौधरी, एएसपी घनश्याम चौरसिया पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या की आशंका

परिजनों ने बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या की आशंका जताई है। एएसपी ने बताया कि प्राथमिक जांच में बच्ची को रात में अगवाकर दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की बात सामने आई है। रेप की पुष्टि के लिए रिपोर्ट का इंतजार है। मृतका के पिता ने अज्ञात के खिलाफ रेप व हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+