यूपी: 10 साल के बच्चे के मुंह-नाक में भरी गिली मिट्टी, फोड़ दी आंखें

Kanpur news, कानपुर। यूपी के कानपुर शहर में 10 साल के एक बच्चे की हत्या का मामला सामने आया है। बच्चे का शव गांव के एक खेत से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

10 year boy brutally murdered in kanpur

बच्चे के मुंह और नाक में भर दी गिली मिट्टी, फोड़ दी आंखें

मामला कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र के बीरबल अकबर पुर गांव का है। जानकारी के मुताबिक, यहां रहने वाले राम शंकर का 10 साल का बेटा विवेक घर पर खेल रहा था। तभी पड़ोस में रहने वाले तीन युवक उसको खेतों की तरफ ले गए जहां विवेक की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि विवेक के मुंह और नाक में खेत की गीली मिट्टी भरकर उसकी आंखें तक फोड़ दी गई थीं।

10 year boy brutally murdered in kanpur

खेत में पड़ा मिला बच्चे का शव

जब विवेक काफी देर तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। परिजनों को विवेक का शव खेत में पड़ा मिला। शव को देखते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, मासूम की हत्या की खबर पूरे इलाके में जंगल की आग की तरह फैल गई।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, परिजनों की तहरीर के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एसपी आरए प्रदुम्न सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+