कन्नौज: मुंडन संस्कार में शामिल होने जा रहे बाइक सवार को फॉर्च्यूनर ने मारी टक्कर, दो की मौत

कन्नौज। कन्नौज में मुंडन संस्कार में शामिल होने जा रहे बाइक सवार तीन लोगों को एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया है।

two dead in road accident in kannauj

हरदोई जनपद से कन्नौज मुंडन संस्कार में शामिल होने आ रहे बाइक सवार 24 वर्षीय प्रभाकर और 18 वर्षीय सोनी, 21 वर्षीय छोटू को एक तेज रफ्तार फारचूनर ने कन्नौज के मेंहदी घाट पर टक्कर मार दी। सोनी और प्रभाकर की घटनास्थल पर मौत हो गई। छोटू गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल से तीनों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों की मौत की पुष्टि कर दी।

रोते-विलखते परिजनों का बुरा हाल हो गया। वहीं, घायल छोटू की भी हालत गंभीर बनी हुई है, उसे जिला अस्पताल से कानपुर के लिए रेफर किया गया है। घटना के बाद फॉर्च्यूनर गाड़ी का ड्राइवर मौके पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया है। मामला सीमा विवाद होने के कारण पुलिस मौके पर काफी देरी से पहुंची थी, जिसकी बजह से डाइवर आसानी से फरार हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+