शर्मनाक : कक्षा 8 की छात्रा को मास्टर साहब का प्रेम पत्र, लिखा - 'छुट्टियों में तुम्हारी बहुत याद आएगी'
कन्नौज से एक शर्मनाक मामला सामने आया है जिसमे एक अध्यापक अपने ही स्कूल की कक्षा 8 की छात्रा से दिल लगा बैठा। हद तो तब पार हो गई जब मासूम छात्रा के प्यार में पागल इन गुरूजी ने छात्रा को लव लेटर भी लिखकर दे डाला।

शिक्षा के मंदिर में एक अध्यापक का दर्जा किसी देव से कम नहीं होता है। स्कूल आने वाले छात्र और छात्राओं का भविष्य उनकी सुरक्षा सब स्कूल के अध्यापकों की जिम्मेदारी होती है। लेकिन उत्तर प्रदेश के कन्नौज से एक शर्मनाक मामला सामने आया है जिसमे एक अध्यापक अपने ही स्कूल की कक्षा 8 की छात्रा से दिल लगा बैठा। हद तो तब पार हो गई जब मासूम छात्रा के प्यार में पागल इन गुरूजी ने छात्रा को लव लेटर भी लिखकर दे डाला। मगर मास्टर साहब की किस्मत ख़राब थी क्योंकि लव लेटर में यह लिखने के बाद भी, "लेटर पढ़ के फाड़ देना और किसी को मत दिखाना", छात्रा ने वो लेटर अपने परिजनों को दे दिया। नतीजन मास्टर साहब को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ गया।

चिठ्ठी फाड़ के फेक देना और किसी को मत बताना - आरोपी शिक्षक
दरअसल, यह मामला कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां के जूनियर हाईस्कूल में कक्षा 8 की एक छात्रा पर प्राइमरी स्कूल के शिक्षक का दिल आ गया। आरोप है कि वह पढ़ाई के बहाने छात्रा से छेड़छाड़ भी करते थे। वहीं कुछ ही दिनों में स्कूल की छुट्टियां पड़ने वाली थी। इसलिए स्कूल की छुट्टी होने से पहले शिक्षक ने छात्रा से पत्र के जरिये अपने दिल की बात कहने की सोची और उसे एक लव लेटर लिख कर दे दिया।
लेटर में मास्टर साहब लिखते हैं, "हम तुमसे बहुत प्यार करते हैं। छुट्टियों में तुम्हारी बहुत याद आया करेगी। हम तुम्हे बहुत मिस करेंगे। अगर तुम्हे फ़ोन मिले तो फ़ोन कर लिया करना। छुट्टियों से पहले एक बार मिलने जरूर आना, अगर प्यार करती हो तो मिलने जरूर आओगी। अगर 8 बजे बुलाएं तो तुम जल्दी स्कूल आ जाना। तुमसे बहुत सी बातें करना चाहते हैं। जीवन भर के लिए तुम्हारे होना चाहते हैं। पढ़ कर चिठ्ठी फाड़ देना और किसी को मत बताना।"

Recommended Video

जो कर मिले कर लेना - आरोपी शिक्षक
बता दें कि मास्टर साहब की इस घिनौनी हरकत से मासूम छात्रा घबरा गई और अपने परिजनों को पत्र देते हुए पूरा मामला बताया। जिसके बाद छात्रा के पिता ने जब शिक्षक से बात की और ऐसी हरकत करने पर माफी मांगने के लिए कहा तो वह झगड़े पर आमादा हो गया और भगा दिया। आरोपी शिक्षक ने छात्रा के परिजनों से गाली गलौज भी की और यह कह कर भगा दिया कि जो कर मिले कर लेना। लिहाजा पीड़ित के पिता ने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी और शिक्षक पर कार्यवाही की मांग की। ताजा मिली जानकारी के अनुसार जब यह खबर मीडिया में आई तो बीएसए ने तत्काल प्रभाव से सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications