लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, भाजपा प्रदेश मंत्री के पिता और फूफा की मौत

Kannauj News, कन्नौज। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर रविवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में भाजपा प्रदेश मंत्री के पिता और फूफा की मौत हो गई, जबकि पांच लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को इलाज के लिए अस्पातल में भर्ती कराया है।

road accident in lucknow agra expressway 2 people dead

जानकारी के अनुसार, कन्नौज जिले के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में रविवार की सुबह कोहरे के कारण कार अनियंत्रित होकर ईंट भट्टे के पास खड़े एक ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में सुब्रत पाठक के पिता ओम प्रकाश पाठक और उनके फूफा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ड्राइवर सहित अन्य रिश्तेदार भी बुरी तरह घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों व घायलों को मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां से तीन को हालत चिंताजनक होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया।

बता दें कि भाजपा प्रदेश मंत्री सुब्रत पाठक के पिता ओमप्रकाश पाठक अपने परिवार सहित भतीजी का तिलक चढ़ाने गाजियाबाद गए थे। हादसा गाजियाबाद से वापस लौटे वक्त लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज दिया है, जहां दो की हालत गंभीर बताई जा रही है तो वहीं पुलिस दोनों मृतकों के शव का पंचनामा भरके पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+