कन्नौज: जेल में बंद कैदी ने फांसी लगाकर दी जान, किशोरी ने लगाया था रेप का आरोप

कन्नौज, 15 अगस्त: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में रेप के आरोप में जेल में बंद एक कैदी ने परिसर में ही फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। उधर, जैसे ही ये बात परिजनों को पता लगी तो घर में कोहराम मच गया। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण परिजनों के साथ मौके पहुंचे। परिजनों ने युवक की हत्या कर शव को टांगने का आरोप लगाया है। हालात को देखते हुए जेल के बाहर पीएसी तैनात कर दी गई है।

prisoner hangs himself inside jail in kannauj

पॉक्सो एक्ट के तहत जेल भेजा गया था जोगराज

गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव गडरियनपुरवा निवासी संग्राम सिंह का 35 वर्षीय पुत्र शिवरतन उर्फ जोगराज बीते 3 जुलाई को पॉक्सो एक्ट में जेल आया था। जोगराज जिला कारागार अनोगी में बंद था। 15 अगस्त को दोपहर कृषि फार्म के पास नीम के पेड़ से उसने गमछा से फांसी लगा ली। जोगराज का शव लटका देख जेल परिसर में हड़कंप मच गया। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण परिजनों के साथ मौके पहुंचे। परिजनों ने युवक की हत्या कर शव को टांगने का आरोप लगाया है।

आरोपों की जांच करेगी पुलिस

सूचना पर डीएम राकेश मिश्र, एसएसपी प्रशांत वर्मा जेल पहुंचे। ग्रामीणों ने कहा कि शिवरतन पर गांव निवासी एक किशोरी ने रेप का आरोप लगाया था। इसी आरोप में वह जेल भेजा गया था। आरोप है कि शिवरतन को झूठे आरोप में फंसाया गया था। इस मामले में सदर एसडीएम गौरव शुक्ला ने कहा कि मामले की जांच की रही है, इसके बाद ही हकीकत सामने आएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+