18 जून को हुई थी शादी, अब कमरे में फांसी के फंदे पर एक साथ झूलते मिले पति-पत्नी के शव

कन्नौज, 02 जुलाई: खबर उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से है। यहां शुक्रवार 02 जुलाई को नव दंपति के शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटके मिले। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक विभाग ने मौका-ए-वारदात से साक्ष्यों को कब्जे में लेकर दोनों शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। वहीं, पुलिस पूछताछ में ग्रामीणों के बताया कि बीते 18 जून को दोनों की शादी हुई थी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Kannauj News: Husband and wife extreme step, bodies found in a room

यह मामला कन्नौज सदर कोतवाली के भुढ़िया गांव का है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, गांव निवासी संजय की शादी पिछले महीने 18 जून को शिवांगी से हुई थी। शादी के बाद रस्म के तहत शिवांगी मायके गई थी। अभी दो दिन पहले ही संजय अपनी पत्नी को उसके मायके से चौथी की रस्म के बाद घर लेकर आया था। बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात दोनों में किसी बात को लेकर तकरार हुई थी।

परिवार के लोगों ने समझा कर मामला शांत करा दिया था। शुक्रवार की सुबह जब संजय का कमरा नहीं खुला तो परिवार के लोगों ने आवाज़ दी। दरवाज़ा नहीं खुलने पर झांक कर देखा तो होश उड़ गए। कमरे में संजय और उसकी पत्नी का शव छत में लगे कुंडे से लगे फंदे पर झूल रहा था। इससे वहां कोहराम मच गया। परिवार के सदस्य बिलख पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिवार से जरूरी जानकारी जुटाई। सदर कोतवाल विकास राय का कहना है कि परिजनों से पूछताछ की गई है। पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आई है। फिर भी हर पहलू पर पड़ताल की जा रही है। हालांकि हकीकत क्या है, अभी यह बात पता नहीं चल सकी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद ही यह साफ हो पाएगा।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+