UP News: 3 बच्चों के पिता ने गांव की 15 साल की लड़की से किया दुष्कर्म, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज, मामला दर्ज

UP Kannauj News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जनपद से मानवता को शर्मसार करने वाला एक शर्मनाक मामला सामने आया है। कन्नौज जनपद में 3 बच्चों के पिता ने 15 साल की एक लड़की के साथ दुष्कर्म किया। छात्रा जब गर्भवती हुई तो लोगों को इसके बारे में जानकारी मिली।

लड़की के परिजनों ने इस बारे में पहले आरोपी से बात की उसके बाद थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है वहीं पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।

father-of-3-children-raped-a-15-year-old-village-girl

इस मामले की जानकारी जब लड़की के पिता को ही तो वह बीमार हो गया। बीमार पिता को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका भी इलाज चल रहा है। वहीं मामले के बारे में जो भी सुना वह हैरान रह गया और आरोपी पर कार्रवाई करने की मांग कर रहा है।

चचेरी बहन ने किया सहयोग
यह पूरा मामला कन्नौज जनपद के छिबरामऊ के तालग्राम थाना क्षेत्र के एक गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव के रहने वाले प्रदीप नामक एक शख्स की 6 साल पहले शादी हुई थी। प्रदीप का उसकी पत्नी से तीन बच्चे हैं।

करीब माह पहले गांव की रहने वाली 15 वर्षीय एक लड़की को उसने प्रेम जाल में फसाया। प्रदीप उसे बहला-फुसलाकर खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान छात्र की चचेरी बहन भी वहां मौजूद थी और उसने आरोपी का सहयोग किया।

बताया जा रहा है कि उसके बाद छात्रा ने अपने परिजनों को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी। इधर जब छात्रा प्रेग्नेंट हुई तो परिवार वालों को मामले की जानकारी हुई। उसके बाद लड़की के घर वाले आरोपी के घर पहुंचे तो वह उनके साथ झगड़ा कर लिया।

लड़की के परिजन इस मामले में परेशान होकर पुलिस के पास पहुंचे और न्याय की गुहार लगाया। मामले में पुलिस ने पोक्सो एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया और पीड़िता को मेडिकल तथा न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज करने के लिए भेजा गया। थाना प्रभारी पारूल चौधरी का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+