Piyush Jain के घर से बरामद हुआ था 23 किलो सोना, अब DRI ने शुरू की जांच

Piyush Jain के घर से बरामद हुआ था 23 किलो सोना, अब DRI ने शुरू की जांच

कन्नौज, 29 दिसंबर: धनकुबेर पीयूष जैन के सभी ठिकानों पर छापेमारी मंगलवार 28 दिसंबर को पूरी हो गई। इस संबंध में डीजीजीआई के एडिशनल डायरेक्टर जाकिर हुसैन ने जानकारी दी है। हुसैन ने मीडिया से बातचीत में बताया कि पीयूष के कन्नौज स्थित घर से 19 करोड़ रुपए और 23 किलो सोने के बिस्कुट बरामद हुए है। बरामद हुए इस गोल्ड की कीमत करोड़ रुपए में है। इसके साथ ही पीयूष के घर से 600 किलो सन्दल ऑल भी बरामद हुआ है, जो करीब 6 करोड़ रुपए का है। हुसैन ने बताया कि हमें यहां से जो सोना मिला है उसे हमने डीआरआई को सौंपा है और बरामद 19 करोड़ कैस हमने एसबीआई में जमा किया है। घर में मिले सोने की जांच अब डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) ने शुरू कर दी है।

गोल्ड का सामने आया इंटरनेशनल कनेक्शन

गोल्ड का सामने आया इंटरनेशनल कनेक्शन

दरअसल, पीयूष जैन के घर से जो सोने के बिस्कुट मिले है उनपर विदेशी मार्क की मुहर लगी हुई है। जिसकी वजह से इस सोने का इंटरनेशनल कनेक्शन भी सामने आ रहा है। जी हां..जांच एजेंसी को ऐसा शक है कि इस सोने की तस्करी की गई है। क्योंकि पीयूष के घर से बरामद सोने पर स्विट्जरलैंड की दो कंपनियों का होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इस गोल्ड का कनेक्शन दुबई से भी हो सकता है ऐसी संभावनाएं भी जताई जा रही है। अब डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) की टीम बरामद की गई सोने की ईटों की जांच में जुटी है।

जांच में जुटी डीआरआई

जांच में जुटी डीआरआई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसा बताया जा रहा है कि पीयूष जैन के घर से सोने के बिस्कुट मिले है उनपर अंकित मैन्युफैक्चरिंग डिटेल को मिटा दिया था। यही नहीं, डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) की टीमें कानपुर और कन्नौज में पीयूष जैन के घर से मिले दस्तावेजों को भी खंगाल रही है। ताकि उसकी संपत्ति से जुड़ी हर एक जानकारी जुटाई जा सके और उसका आंकलन किया जा सके। हालांकि, डीआरआई की टीम अब ये पता लगाएगी कि ये सोना कहां से आया है और क्या ये सोना तस्करी कर लाया गया? क्या इस सोने पर कस्टम ड्यूटी चुकाई गई? डीआरडी इस बात का भी पता लगाएगी कि आखिर पीयूष जैन ने ये सोना किससे खरीदा।

दिल्ली रवाना हुई डीआरआई टीम

दिल्ली रवाना हुई डीआरआई टीम

जांच पड़ताल के लिए डीआरआई टीम बरामद सोना लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गई है। टीम प्रयोगशाला में सोने की गुणवत्ता, उस लगी मुहर की जांच पड़ताल करेगी। अगर अवैध ढंग से सोने की तस्करी के साक्ष्य मिलते है तो पीयूष जैन पर एक रिपोर्ट दर्ज होना तय है।

Recommended Video

    Kanpur में Piyush Jain के बाद Mayur Vanaspati Office पर IT Raid, 10 करोड़ मिले ! | वनइंडिया हिंदी
    जानें अब तक कितना मिला कैश

    जानें अब तक कितना मिला कैश

    छह दिनों की छापेमारी में इनकम टैक्स विभाग और जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) को पीयूष जैन के सभी ठिकानों से 196.45 करोड़ रुपए का कैश बरामद हुआ है। डीजीजीआई ने कैश के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पीयूष के कानपुर स्थित घर से 177.45 करोड़ रुपए का कैश बरामद हुआ है। तो कन्नौज स्थित घर से 19 करोड़ रुपए का कैश मिला है। इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद पीयूष को गिरफ्तार कर लिया गया है और 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+