Kannauj Raid: सपा एमएलसी पुष्पराज जैन के घर पड़ा छापा, समाजवादी इत्र किया था लॉन्च
Kannauj Raid: सपा एमएलसी पुष्पराज जैन के घर पड़ा छापा, समाजवादी इत्र किया था लॉन्च
कन्नौज, 31 दिसंबर: पीयूष जैन के बाद डीजीजीआई की टीम समाजवादी नेता और एमएलसी पुष्पराज जैन उर्फ पम्पी जैन व इत्र कारोबारी मलिक मियां के ठिकानों पर छापा मारा है। छापेमारी की यह कार्रवाई डीजीजीआई और इनकम टैक्स विभाग की टीम ने शुक्रवार 31 दिसंबर की सुबह 7 बजे की है। बता दें, छापेमारी की यह कार्रवाई मलिक मियां के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित मंडई में तो पुष्पराज के छिपट्टी स्थित घर व कारखाने समेत 50 ठिकानों पर चल रही है।
Recommended Video

पुष्पराज जैन, पीयूष जैन के पड़ोसी है और लखनऊ में 09 नवंबर को 'समाजवादी इत्र' लॉन्च किया था। वहीं, पुष्पराज जैन के यहां छापेमारी की खबरें मीडिया में आते ही इस पर सियासत भी शुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी की ओर से इस पर प्रतिक्रिया सामने आई है। समाजवादी पार्टी मीडिया सेल के ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा गया है कि, 'अखिलेश यादव के कन्नौज में प्रेसवार्ता की घोषणा करते ही भाजपा सरकार ने सपा एमएलसी पम्पी जैन के यहां छापामार कार्यवाही करनी शुरू कर दी। भाजपा का डर और बौखलाहट साफ है, जनता भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार है!'












Click it and Unblock the Notifications