Kannauj accident: कन्नौज में 40 यात्रियों से भरी बस और ट्रक के बीच टक्कर, 4 की मौत, करीब दो दर्जन घायल
Kannauj accident: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जनपद में मंगलवार तड़के भीषण हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि 40 यात्रियों से भरी एक बस ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
हादसे की जानकारी मिलने के बाद एक्सप्रेसवे से गुजर रहे लोग बस और ट्रक में फंसे लोगों को बाहर निकाले। इस दौरान चार लोगों की मौत हो गई। जबकी करीब दो दर्जन से अधिक लाेग घायल बताए जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों द्वारा हादसे की जानकारी पुलिस को दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाई। मरने वालें चारों लोगों की अभी तक पहचान नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि मरने वालों में एक महिला और तीन पुरुष शामिल हैं।
गोरखपुर से जा रही थी दिल्ली
बताया जा रहा है कि गोरखपुर से 40 यात्रियों को लेकर एक प्राइवेट स्लीपर बस दिल्ली जा रही थी। यात्रियों को लेकर बस मंगलवार तड़के कन्नौज जनपद के ठठिया के पिपरौली गांव के समीप पहुंची थी। इसी दौरान अनियंत्रित हो गई।
Recommended Video
उसके बाद डिवाइडर तोड़ते हुए बस दूसरे लेन में चली गई। उसी समय सामने से तेज रफ्तार में आ रही ट्रक से बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद तेज धमाका सुनकर आसपास के लोग भागे दौड़े घटनास्थल पर पहुंचे।
हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को देने के बाद बस और ट्रक में फंसे लोगों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। इसके बाद करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद लोगों को बाहर निकाला गया।
डीएम और एसपी भी पहुंचे घटनास्थल पर
इधर, हादसे की जानकारी मिलने के बाद जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल और एसपी अमित कुमार आनंद भी घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर पहुंचे अधिकारियों द्वारा घटना की जांच कराने की बात कही गई।
वहीं पुलिस द्वारा क्रेन मंगाकर क्रेन के मदद से दोनों वाहनों को एक्सप्रेसवे से किनारे करवाया गया। उसके बाद वाहनों को आवागमन प्रारंभ हुआ। स्थानीय लोगों द्वारा संभावना जताई गई कि चालक को नींद लगने के चलते हादसा हुआ होगा।












Click it and Unblock the Notifications