अपने भाई को देख युवती ने प्रेमी संग लगा दी नहर में छलांग, 26 घंटे बाद लाश लगी हाथ, प्रेमी हुआ फरार

कन्नौज। यूपी के कन्नौज जिले में एक प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ गांव के पास बह रही नहर में जा कूदी। करीब 26 घंटे बाद प्रेमिका की लाश उसके गांव से करीब 2 किलोमीटर आगे पानी में उतराती मिली। संवाददाता ने बताया कि, युवती को डूबता हुआ देख युवक तैरने लगा और खुद बच गया।

परिजन को देखकर प्रेमी-प्रेमिका नहर में कूदे

परिजन को देखकर प्रेमी-प्रेमिका नहर में कूदे

बाहर आने के बाद युवक अपने परिवार के साथ फरार हो गया। बताया जा रहा है कि, बीते रविवार को उक्त युवती के भाई ने दोनों को एक साथ देख लिया था, जिसके बाद दोनों ने एक साथ नहर में मरने के लिए छलांग लगा दी थी। बहरहाल, युवती की मौत के बाद पुलिस ने उसकी लाश पोस्टमॉर्टम के लिए भेजी है।

प्रेमी तैरकर बाहर निकल आया और भाग निकला

प्रेमी तैरकर बाहर निकल आया और भाग निकला

यह घटना सौरिख थाना क्षेत्र के खड़िनी चौकी अंतर्गत ग्राम मलिकपुर के एक निवासी की बेटी के साथ हुई। उसकी बेटी की उम्र 18 साल थी जो कि, 12 की छात्रा थी। रविवार दोपहर करीब 12 बजे शौच जाने की बात कहकर वो अपने घर से निकली थी। शक होने पर भाई ने उसका पीछा किया। जिसके बाद नहर की पटरी के किनारे खड़ी झाड़ियों में वो एक युवक के साथ नजर आई।

युवती के घरवाले नहर पर पहुंचे, वो नहीं मिली

युवती के घरवाले नहर पर पहुंचे, वो नहीं मिली

भाई को देखकर वो अपने प्रेमी समेत नहर में कूद पड़ी। नहर में कूदते ही वो तो पानी में डूबने लगी जबकि, उसका प्रेमी वहां से तैरकर बाहर आ गया। उधर, युवती के भाई ने गांव पहुंचकर घरवालों को सूचना दी। जिसके बाद परिजन नहर की ओर दौड़ पड़े। उन्हें ये मालूम पड़ गया कि, बेटी नहर में कूदी थी, लेकिन तेज बहाव के चलते कोई नहर में उतरने की हिम्मत नहीं जुटा सका।

26 घंटे बाद युवती का शव हाथ लगा

26 घंटे बाद युवती का शव हाथ लगा

जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से ढूढ़ने का प्रयास किया। आखिरकार लगभग 26 घंटे बाद युवती का शव गांव से करीब दो किलोमीटर दूर नहर में उतराता मिला। जिसके बाद पुलिस उस युवक की तलाश में जुट गई, जो उसका प्रेमी था। वो प्रेमी अब अपने घरवालों समेत फरार बताया जा रहा है।

यह बोले पुलिस क्षेत्राधिकारी

यह बोले पुलिस क्षेत्राधिकारी

पुलिस क्षेत्राधिकारी शिव कुमार थापा ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि, कल शाम को चार-पांच बजे थाने में हमें एक लड़की के नहर में कूदने की सूचना मिली थी। जिसके बाद एसएसआई घटनास्थल मलिकपुर के पास पहुंचे। वहां नहर में लड़की को खोजा गया, वो नहीं मिली। दूसरे दिन उसकी लाश मिली।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+