हिमाचल चुनाव की तैयारी में जे पी नड्डा पहुंचे कांगड़ा, भाजपा के लिए क्यों है इतना अहम यह जिला?

धर्मशाला, 22 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश के सबसे बडे जिला कांगड़ा में आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का दौरा शुरू हो गया। नड्डा कांगड़ा हवाई अड्डे पर उतरे, जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने उनका स्वागत किया। यहां से नड्डा मोटर काफिले में रोड शो के जरिये नगरोटा बगवां पहुंचेंगे। नड्डा अपने दो दिवसीय कांगड़ा प्रवास के दौरान पार्टी बैठकों में शिरकत करेंगे और पार्टी नेताओं से मिलेंगे।

JP Nadda reached Kangra for preparation of himachal election

Recommended Video

    Himachal Assembly Elections: कांगड़ा में JP Nadda ने दिखाई ताकत, Congress पर वार | वनइंडिया हिंदी

    कांगड़ा में हैं 15 विधानसभा क्षेत्र
    नड्डा के दौरे के चलते कांगड़ा का सियासी माहौल गरमा गया है। प्रदेश सरकार के तमाम नेता यहां जुटे हैं। और आने वाले चुनावों के लिये प्रदेश के सबसे बड़े जिला में सियासी दांव चलने के लिये मंथन का दौर जारी है। भाजपा के लिये आने वाले चुनाव में जीत हासिल करना ही एकमात्र मकसद है। खासकर कांगड़ा जिला जहां 15 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें पार्टी कोई भी जोखिम लेने को तैयार नहीं है। यही वजह है कि पार्टी को एकजुट करने के लिये राष्ट्रीय अध्यक्ष को उतारना पड़ा है।

    JP Nadda reached Kangra for preparation of himachal election

    उपचुनाव में हुई कांग्रेस की जीत
    दरअसल, बीते साल प्रदेश की एक लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस जीत दर्ज करने में कामयाब रही है। इन सीटों पर भाजपा को हराने के बाद कांग्रेस के हौसले बुलंद हैं। दूसरी ओर पड़ोसी पंजाब में बड़ी जीत हासिल करने के बाद आम आदमी पार्टी अब हिमाचल में भी अपनी जड़ें जमाने की कोशिश में जुटी है। ऐसे में भाजपा को दोहरे मोर्चे पर जूझना पड़ रहा है। भाजपा ने हाल में आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेताओं को भाजपा में शामिल कर उसे बड़ा झटका दिया, लेकिन कांग्रेस की चुनौती उसके लिए दिक्कत दे सकती है।

    JP Nadda reached Kangra for preparation of himachal election

    जीत की रणनीति बना रही भाजपा
    सूत्रों के अनुसार, भाजपा ने भावी चुनौती को देखते हुए अपनी चुनावी तैयारियों को चाक-चौबंद करना शुरू कर दिया है। हर विधानसभा क्षेत्र की समीक्षा की जा रही है और हर भाजपा विधायक के रिपोर्ट कार्ड पर पैनी नजर रखी जा रही है। सूत्रों का कहना है कि टिकट काटने से लेकर टिकट तय करने में हर क्षेत्र के सामाजिक व राजनीतिक समीकरणों को ध्यान में रखा जाएगा। पार्टी के एक प्रमुख नेता का कहना है कि इस बार असंतुष्टों के लिए आम आदमी पार्टी का एक नया प्लेटफार्म उपलब्ध होने से ज्यादा सतर्कता बरती जा रही है।

    जेपी नड्डा का रोड शो
    राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा नगरोटा बगवां बाजार में ओपन जीप में भाजपा के रोड शो में भाग ले रहे हैं और उसके बाद एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद नड्डा मां चामुण्डा के दरबार में माथा टेकेंगे, 23 अप्रैल को राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भाजपा की एक बैठक में भाग लेंगे और इसके बाद मां ब्रजेश्वरी के दर्शन करेंगे। भाजपा प्रवक्ता करण नंदा ने बताया की जगत प्रकाश नड्डा के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश है और इस जोश का एक बड़ा प्रदर्शन कांगड़ा में होने वाला है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के हिमाचल आगमन से कार्यकर्ता अति उत्साहित हैं, आज कांगड़ा जिला जगत प्रकाश नड्डा के स्वगत और अभिनंदन के लिए सज चुका है। भाजपा नेताओं ने कहा की नड्डा का दौरा एतिहासिक रहने वाला है।

    JP Nadda reached Kangra for preparation of himachal election

    नड्डा के कार्यक्रम में करोड़ों की फ़िजूलखर्ची-- दीपक शर्मा
    हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता दीपक शर्मा ने कहा कि जिस तरह से सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग करके भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के कार्यक्रमों पर फ़िज़ूलख़र्ची की जा रही है वह आपत्तिजनक है। राज्य सरकार जनता के धन को अपने राजनीतिक उद्देश्य की पूर्ति के लिए खर्च कर रही है। सरकार को महंगाई रोकने की कोई चिंता नहीं है।यह भाजपा सरकार की असंवेदनशीलता और सत्तालोलुपता को दर्शाता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+