Himachal paragliders: जान गंवाने वालों के परिजनों को 4-4 लाख की मदद, DC ने बताई हादसे की वजह

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश की बीर घाटी में कई पैराग्लाइडर हादसे का शिकार हो गए। जिससे 2 की मौत हो गई, वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस बारे में कांगड़ा के डीसी निपुण जिंदल ने मीडिया को जानकारी दी। कांगड़ा के डीसी निपुण जिंदल ने बताया कि, बीर घाटी में पैराग्लाइडर्स के साथ हादसा टेकऑफ के दौरान हुआ।

Himachal Pradesh paragliders

यह हादसा तब हुआ जब हार्नेस हेल्पर से उलझ गया, और ग्लाइडर असंतुलित होकर गिरकर मर गए। उनके शव अस्पताल पहुंचाए गए हैं। वहीं, घटनास्थल का मुआयना भी किया गया है। कांगड़ा के डीसी निपुण जिंदल ने बताया कि, मृतकों के घर मातम पसर गया है। उन्होंने उन लोगों के परिजनों को सांत्वना दी है। डीसी ने बताया कि, प्रशासन की ओर से मृतकों के परिवारों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।

हिमाचल में पैराग्लाइडिंग हादसे के बारे में एक स्थानीय ने बताया कि, जान गंवाने वालों में एक उत्तर प्रदेश और एक हिमाचल का है। य​ह घटना कल शाम करीब साढ़े चार बजे की है, जब आकाश अग्रवाल नाम का शख्स अपने पायलट विकास कपूर के साथ पैराग्लाइडर से उड़ान भर रहा था।

डीसी ने कहा कि ग्लाइडर को धक्का दे रहे हेल्पर राकेश कुमार रस्सी में फंस गए, जिससे ग्लाइडर संतुलन खो बैठा और अग्रवाल और राकेश कुमार 25-30 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+