नए साल का जश्न मनाने शिमला के नए घर में पहुंची बॉलीवुड 'क्वीन' कंगना

Shimla, शिमला। बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत नए साल का जश्न हिमाचल प्रदेश के मनाली में मानाएंगी। हाल ही बनाए अपने बंगले कार्तिकेय निवास में कंगना और उनका परिवार शनिवार को यहां पहुंच गया है। कंगना यूं तो हिमाचल की ही रहने वाली हैं,लेकिन उनका अपना नया बंगला अब मनाली में बन गया है। जिसका नाम कार्तिकेय निवास रखा है। कार्तिकेय निवास में कंगना के साथ उनकी बहन रंगोली चंदेल, रंगोली का बेटा पृथ्वी राज चंदेल और पिता अमरदीप रणौत भी पहुंचे हैं। सब नये साल के जश्न की तैयारियों में जुटे हैं। कंगना का आशियाना देवता कार्तिकेय स्वामी के मंदिर के पास है।

kangna ranaut will celebrate new year in shimla

बताया जा रहा है कि कार्तिकेय निवास 30 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुआ है। इस शानदार बंगले में आठ आलीशान कमरे और टॉप ग्लास रूफ डिजाइन किया गया है। कंगना ने कुछ वक्त पहले करीब 10 करोड़ में मनाली में एक घर खरीदा था। जिसे नए सिरे से बनाकर तैयार किया गया है।

हिमाचल की इस बेटी को आज भी पहाड़ों की खूबसूरती से उतना ही लगाव अब भी है, जितना कि पहले था। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के भांवला में जन्मी कंगना रनौत ने 12वीं क्लास में फेल होने के बावजूद यह मुकाम हासिल करने के लिए काफी संघर्ष किया। घर से झगड़ा कर मुंबई पहुंची, कंगना ने कभी सड़कों पर रातें बिताई थीं। कंगना ने बॉलीवुड में अपने एटिट्यूड से अलग जगह बनाई है। वो एक मात्र ऐसी हीरोइन हैं जो बॉलीवुड के खान के साथ काम नहीं करना चाहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+