महिला को दिनभर खूब घुमाया, शाम को दारू पिलाई और फिर रेप के बाद कर दिया यह हाल

Jodhpur News , जोधपुर। महिला का शव मिलने के मामले का जोधपुर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जोधपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ ने बताया अब्दुल रहमान उर्फ राजू माली जोधपुर के रेलवे स्टेशन पर जैकेट बेचने की दुकान है।

Woman Murder accused arrested By Jodhpur police

घटना से चार दिन पहले उसका सम्पर्क सीता उर्फ सुशीला नाम की महिला से हुआ था। बाद में दोनों के बीच शारीरिक संबंध बन गए। पहले से शादीशुदा राजू ने खुद को अविवाहित बताया। शारीरिक संबंध बनने के बाद सीता ने उस पर शादी करने का दबाव डाला तो राजू मुकर गया और उसे ठिकाने लगाने का प्लान बना लिया। प्लान के मुताबिक वह उसे 19 जनवरी को पाली लेकर गया, जहां उसको कोई सुनसान जगह नहीं मिली। ऐसे में उसकी हत्या नहीं कर सका तो दोनों वापस जोधपुर आ गए। जोधपुर में देर रात तक उसको घुमाता रहा।

अर्धनग्न शव झाड़ियों में फेंक दिया

फिर रात को अपने निवास स्थान महामंदिर थाना इलाके में जगजीवन राम कॉलोनी भदवासिया के पास एक खाली भूखंड में ले गया। वहां उसे शराब पिलाई और फिर प्लास्टिक की रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी। अर्धनग्न शव झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने शव बरामद कर मामले की जांच की तो लोगों ने सीता को अंतिम बार राजू के साथ देखे जाने की बात कही। राजू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। शुरुआत में तो वह पुलिस को गुमराह करता और फिर सख्ती बरतने पर सच उगल दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+