नाबालिग बच्चों की गुदगुदी गैंग का कारनामा, बुजुर्ग को गुदगुदी कर पार किए 50 हजार रुपए

जोधपुर। राजस्थान के दूसरे सबसे बड़े शहर जोधपुर में नाबालिग बच्चोंं की एक गैंग का खुलासा हुआ है। इन दिनों जोधपुर शहर की सड़कों पर अब गुदगुदी गैंग सक्रिय है, जो बुजुर्ग लोगों को निशाना बनाकर उनको गुदगुदी कर लूट की वारदात को अंजाम देती है।

Tickle gang of minor children stole 50 thousand rupees of Old man in jodhpur

8 से 10 की संख्या में इन नाबालिग लड़के-लड़कियों की गैंग दिनदहाड़े वारदात को अंजाम देती है। जोधपुर में नई सड़क पर एक सैलून संचालक को सात-आठ बच्चों ने गुदगदी कर एक बुजुर्ग की जेब से 50 हजार रुपए उड़ा लिए। बाद में चाय वाले की मदद से बच्चों का पीछा कर एक बच्ची को पकड़ा। उसने 19 हजार रुपए लौटा दिए। अब शेष बच्चों की तलाश की जा रही है। शेष रुपए उनके पास बताए गए हैं।

जोधपुर के उदयमंदिर पुलिस ने बताया कि मोहनपुरा ओवरब्रिज के नीचे मकान नंबर 18 में रहने वाला दिलीप कुमार सैन नई सड़क पर वर्मा सैलून के नाम से दुकान चलाता है। गत छह अक्टूबर दोपहर में वह नई सड़क चौराहा के पास स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक से 50 हजार रुपए निकालकर घर की तरफ लौट रहा था।

तब पास ही गली में सात-आठ बच्चे व बच्चियों ने उसे रोककर गुदगुदी करनी शुरू कर दी। इससे एकबारगी दिलीप कुमार सकपका गया। तब एक बच्चे ने पेंट की जेब में हाथ डालकर रुपयों की गड्डी उड़ा ली और भाग गए। इसका पता लगने पर पास में मौजूद चाय का ढाबा चलाने वाले ने मदद की और बाइक लेकर बच्चों के पीछे गया।

वारदात को अंजाम देकर बच्चे सोजती गेट से पार होते हुए घासमंडी रोड पर भाग निकले। वहां एक बच्ची को पकड़ लिया गया। इस बच्ची ने दिलीप कुमार को 19 हजार रुपए लौटा दिए, लेकिन शेष 31 हजार रुपए नहीं मिले। इस पर पुलिस में केस दर्ज करवाया गया। जांच अधिकारी सुरेश मीणा ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसी टीवी कैमरों से फुटेज देख रहे हैं। फिलहाल बच्चों का पता नहीं लगा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+