जोधपुर में स्‍कूटी सड़क में समाई, BJP नेता राठौड़ बोले- 'CM गहलोत ने कांग्रेस के लिए निकाला पाताल का रास्‍ता'

जोधपुर, 24 सितम्‍बर। राजस्‍थान मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत के गृह जिले जोधपुर में सड़कों के हालात अच्‍छे नहीं हैं। इसका ताजा उदाहरण शनिवार दोपहर को उस वक्‍त देखने को मिला एक बुजुर्ग स्‍कूटी समेट सड़क में समा गया। सड़क के बीचोंबीच बने पांच फीट गहरे गड्‌ढे में गिरने से बुजुर्ग घायल हो गया और स्‍कूटी क्षतिग्रस्‍त हुई है।

jodhjpur

हुआ यूं कि जोधपुर के झालामंड वायु विहार निवासी 62 वर्षीय प्राइवेट टूरिस्ट गाइड भोपाल सिंह मेडु स्कूटी पर सवार होकर शहर में भगत की कोठी से वीर दुर्गादास ब्रिज की तरफ जा रहे थे। उनके आगे एक ट्रक चल रहा था। भगत की कोठी रेलवे स्टेशन पहुंचने के दौरान अचानक सड़क धंस गई। स्कूटी का पिछला हिस्सा पहले गड्‌ढे में गया, फिर पूरी स्कूटी ही बुजुर्ग समेत गड्‌ढे में समा गई।

हादसे की सूचना मिलने के बाद भगत की कोठी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैफिक डायवर्ट करवाया। सड़क जाम लग गया था। आस पास के लोगों की मदद से बुजुर्ग को गड्‌ढे से बाहर निकाला गया। राष्ट्रीय राजमार्ग होने के कारण इस रोड पर तेज रफ्तार में वाहन चलते हैं। इलाके में पहले भी सीवरेज लाइन धंसने की घटनाएं हुई हैं।

बता दें कि पाली रोड पर पीली टंकी से झालामंड चौराहे तक की सड़क के नीचे 22 फीट की गहराई पर लगी 600 एमएम की ट्रंक सीवर लाइन दो साल से समस्या का कारण बनी है। यह ट्रंक लाइन दो साल में 6 बार अलग-अलग स्थान पर धंस चुकी हैं। दो साल पहले पीली टंकी से लेकर भगत की कोठी रेलवे स्टेशन के बीच यह धंसी थी।

उल्‍लेखनीय है कि 24 दिन पहले ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर की खराब सड़कों और प्रशासन शहरों के संग अभियान में पट्टे बांटने में लारपवाही बरतने वाले अफसरों को सार्वजनिक रूप से जमकर फटकार लगाई थी।

भाजपा नेता राजेंद्र सिंह राठौड़ ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि 'बधाई हो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी, आखिरकार आपने अपने गृह जिले जोधपुर में कांग्रेस के लिए पाताल लोक का रास्ता खोज निकाला।
अब इस बात की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता कि कांग्रेस में चल रही उठक-पठक के बाद पार्टी की भावी स्थिति भी कुछ इस तरह की होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+