जोधपुर में सड़क पर गड्ढे में फंसी स्कूल बस, 3 घंटे बाद क्रेन की मदद से निकाला बाहर
जोधपुर, 20 जुलाई। राजस्थान के जोधपुर के पुंजला इलाके में बुधवार सुबह सात बजे स्कूल बस सड़क पर गड्ढे में फंस गई। उसे 3 घंटे की मशक्कत के बाद हाइड्रोलिक क्रेन की मदद बाहर निकाला जा सका।

स्कूल बस रावला बेरा से होकर गुजर रही थी। बस का पीछे का हिस्सा अचानक सड़क पर गड्ढे में फंस गया। बस में चालक व दो स्कूली बच्चे सवार थे। चालक ने पहले तो अपने स्तर पर बस को निकालने की कोशिश की। वह सफल नहीं हो पाया तो मौके पर हाइड्रोलिक क्रेन को बुलाया गया।
दरअसल, बारिश के चलते सड़क 4 फीट तक गड्ढे में धंस गई थी। उसी में बस फंसी है। बाद में सड़क पर 12 फीट चौड़ा व 10 फीट लंबा और ढाई फीट गहरा गड्ढा हो गया। आस-पास के लोगों ने बस में से दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। फिर क्रेन से बस को भी निकाला गया।
मीडिया से बातचीत में स्थानीय निवासी संजू शर्मा ने बताया कि बस शिव पब्लिक स्कूल की थी। हादसा सुबह सात बजे हुआ। लोगों ने सड़क खराब होने को लेकर स्थानीय निगम व सार्वजनिक निर्माण विभाग के खिलाफ रोष जताया।












Click it and Unblock the Notifications